सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) बॉलीवुड की पॉपुलर अभिनेत्री है। वह सिने जगत के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की लाडली बेटी है। सोनाक्षी ने अपनी डेब्यू फिल्म से ही धमाल मचा दिया था। अब तक सोनाक्षी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। सोनाक्षी की पहली फिल्म थी दबंग। जिसमें वह सलमान खान के अपोजिट नजर आई थी। आने वाले समय में एक्ट्रेस कई फिल्मों में नजर आएंगी। फिल्मों के अलावा सोनाक्षी (Sonakshi Sinha) कई बार रियालिटी शो व चैट शो में भी नजर आती रहती हैं।

ऐसे में एक बार जब वह करीना कपूर के रेडियो शो व्हॉट वांट वूमेन में पहुंची थी तो उन्होंने अपनी पर्सनल जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए थे। सोनाक्षी (Sonakshi Sinha) ने बताया कि वह स्कूल जाती थी। छठवीं-सातवीं क्लास में थी। तो पापा की वजह से बेहद अपसेट रहा करती थी। कारण यह कि मेरे पापा उस दौर में मंत्री हुआ करते थे। लिहाजा जब मैं स्कूल जाती तो सुरक्षा के लिहाज से बंदूकधारी उन्हें स्कूल छोड़ने जाते थे। सोनाक्षी बताती है कि यह बात मुझे बेहद नागवार गुजरती थी।
मां दे दी थी धमकी
सोनाक्षी (Sonakshi Sinha) बताती है कि यह क्रम काफी समय तक चला। रोज उन्हें सुरक्षा गार्ड स्कूल छोड़ने जाते व साथ में लेकर घर आते। एक दिन वह इन सब बातों से बेहद नाराज हुई। वह घर पहुंची और मां स्कूल न जाने की धमकी दे डाली। सोनाक्षी की माने तो उन्होंने मां से कहा कि यदि अब आगे सुरक्षा कर्मी उनके आगे-पीछे रहेंगे तो वह स्कूल नहीं जाएंगी।
34 साल में भी सिंगल
सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) आज 34 साल की हो चुकी है। बावजूद इसके वह सिंगल है। सोनाक्षी एक बार द कपिल शर्मा शो पहुंची थी। जहां कुछ एक्ट्रेस के चाहने वालों ने उनसे सिंगल रहने के पीछे वजह पूछी, तो एक्ट्रेस फैंस के सवाल को टालती नजर आई। इस शो में दौरान सिंगल व मैरिड को लेकर कई सवाल-जवाब भी हुए। बावजूद इसके सोनाक्षी सिन्हा क्यों सिंगल है, इसका जवाब उन्होंने नहीं दिया था। बता दें कि एक समय सोनाक्षी सिन्हा नाम कई लोगों के साथ जुड़ा था।

एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो बीते दिनों सोनाक्षी (Sonakshi Sinha) भुज द प्राइड ऑफ इंडिया फिल्म में नजर आई थी। आगे आने वाले समय मे भी सोनाक्षी कई बड़ी फिल्मों में नजर आएगी। बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा की दुनियाभर में एक बड़ी फैंस फालोइंग है। जो एक्ट्रेस के अभिनय के दीवाने हैं। सोनाक्षी के ये सभी फैंस उनकी आने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं।