सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) सलमान खान के साथ फिल्म दबंग से सिने जगत में कदम रखा। पहली फिल्म रिलीज को करीब 12 साल बीत चुके हैं। ऐसे में सोनाक्षी सिन्हा अब तक कई फिल्में कर चुकी हैं। फिल्मों के अलावा सोनाक्षी सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती है। जहां वह अपनी हाजिर जवाबी के लिए जानी जाती है। सोशल मीडिया में सोनाक्षी कई बार ट्रोल भी हो चुकी है। बीते दिनों सोनाक्षी ने इंस्ताग्राम पर आस्क मी एनिथिंग सेशन रखा था। जहां सोनाक्षी से फैंस ने कई मजेदार सवाल पूछे। फैंस के सवालों का एक्ट्रेस ने बड़े ही शानदार ढंग से जवाब दिया। ऐसे में जब एक फैंस ने उनसे शादी को लेकर सवाल किया तो एक्ट्रेस ने क्या जवाब दिया, चलिए जानते हैं।

फैंस ने पूछे ये सवाल
एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) से एक फैन ने पूछा कि वह वर्तमान समय में क्या कर रही है तो एक्ट्रेस ने कहा कि वह काउच पर वीकेंड में मार्वल मूवीज की सारी फिल्में देख रही हैं। सोनाक्षी ने एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि अभी पांचवें नंबर की फिल्म पर पहुंचीं अगली उनकी फिल्म ‘थॉर’ है। आगे एक फैन ने पूछा उनकी पसंदीदा नोज पिन कौन सी है, तो एक्ट्रेस ने खुद की नोज पिन के साथ तस्वीर शेयर कर दी।

शादी को लेकर किया सवाल
सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) से एक यूजर ने पूछा कि मैं आप शादी कब कर रही है, सभी शादी कर रहे हैं। तो एक्ट्रेस ने जवाब दिया कि हर किसी को कोविड-19 हो रहा तो क्या मुझे भी होना चाहिए। बता दें कि इन सवालों के अलावा सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी लेटेस्ट तस्वीर स्विमिंग पूल की शेयर की थी। जिसे लेकर वह जमकर सुर्खियों में रही थी। तस्वीर में एक्ट्रेस ने ब्लू कलर का स्विम वियर पहना हुआ था। जिसमें उन्होंने जलपरी का इमोजी भी जोड़ा था।
अब सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म डबल एक्सएल में नजर आने वाली हैं। जिसमें उनके साथ हुमा कुरैशी मुख्य भूमिका नजर आएगी है। डबल एक्सएल फिल्म फैट शेमिंग के मुद्दे पर आधारित है। सोनाक्षी आखिरी बार फिल्म भुज द प्राइड ऑफ इंडिया में नजर आई थी।