Small Business Idea : अगर आप बिजनेस व व्यापार करने की सोच रहे हैं। तो आज हम आपको एक ऐसे बिजनेस के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसमें आपको महज 1800 रूपए निवेश करना है और आपकी डेली 500 रूपए की कमाई होगी।
बिजनेस करने के लिए सबसे जरूरी है जानकारी व पूंजी। इन दोंनों के आभाव में कई बार लोग बिजनेस नहीं कर पाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई ऐसे बिजनेस है जिसमें पूंजी बेहद कम मात्रा में लगती है। आज एक ऐसे ही बिजनेस के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। जिसमें आपको सिर्फ 1500 रूपए निवेश करना है। अगर बिजनेस को आपने कर लिया तो आपके डेली 500 रूपए कहीं नहीं गए। तो चलिए जानते हैं क्या यह बिजनेस।

क्या है बिजनेस
जिस बिजनेस के बारे में आज हम बात कर रहे हैं। इससे लगभग हर आदमी वाकिफ है। क्योंकि यह बिजनेस आज का नहीं बल्कि काफी पुराना है। यह बिजनेस है दूध बांटने का। शहर में अक्सर आप देखें होंगे कि दूध वाले गाड़ी में फिल्टर बांधकर घर-घर जाकर दूध बेंचने का कार्य करते हैं। ऐसे में इस बिजनेस को आप भी कर सकते हैं।
क्या है लागत
इस बिजनेस को करने के लिए आपको ज्यादा पैसे लगाने की जरूरत नहीं हैं। क्योंकि आज के समय दो पहिया गाड़ी तो लगभग हर व्यक्ति के पास है। ऐसे में टूव्हीलर की मदद से इस व्यापार को किया जा सकता है। इस बिजनेस को करने के लिए आपको 25-25 लीटर के दो केन लेने होंगे। जिसमें 50 लीटर दूध भरकर आप शहर में बेंच सकते हैं।
3 से 4 घंटे का काम
यह ऐसा बिजनेस है जिसे सिर्फ 3 से 4 घंटे में किया जा सकता है। अगर आप सुबह 8 बजे भी दूध सेलिंग का कार्य शुरू कर देते हैं तो आप 12 बजे तक रिटर्न हो सकते हैं। वैसे ज्यादातर दूध वाले डेयरी आदि भी सेट करके रखते हैं। वह गांव से दूध लेकर सीधे डेयरी वालों को दे देतें हैं। इससे उनका समय भी बचता है।
कैसे होगा प्रॉफिट
इस बिजनेस को करके आप डेली 500 रूपए या इससे ज्यादा का कमा सकते हैं। मान लीजिए आप 50 लीटर दूध गांव में 30 रूपए की दर से लिया। तो आपको 1500 रूपए चुकाने पड़े। यही दूध को शहर में 40 रूपए की दर से सेल करते हैं। तो प्रति लीटर आपको 10 रूपए का लाभ होगा। यानी कि 500 रूपए की सीधे बचत। अगर यही दूध आप 50 रूपए लीटर सेल करते हैं तो प्रति लीटर 20 रूपए की बचत होगी। यानी कि 1000 का सीधे फायदा।