सिनी शेट्टी बनी फेमिना Miss India 2022, मिस इंडिया 2021 ने पहनाया ताज

सिनी शेट्टी बनी फेमिना Miss India 2022, मिस इंडिया 2021 ने पहनाया ताज

फेमिन मिस इंडिया 2022 (Miss India 2022) का ताज सिनी शेट्टी के सिर सजा है। सिनी शेट्टी कर्नाटक की रहने वाली हैं और जिनकी उम्र 21 वर्ष है। मुम्बई के जियो कन्वेंशन सेंटर में आयोजितं 3 जुलाई को फेमिना मिस इंडिया 2022 का ग्रैंड फिनाले ईवेंट में सिनी शेट्टी को मिस इंडिया 2021 ने सिर में ताज पहनाया।

ये रही दूसरे नम्बर पर

सिनी शेट्टी के बाद दूसरी रनरअप के रूप में राजस्थान की रूबल शेखावत रही। जबकि तीसरे नम्बर पर उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान रही। मिस इंडिया 2022 ईवेंट में ये सभी बेहद खूबसूरत नजर आई।

इन्होंने पहनाया ताज

सिनी शेट्टी के सिर में ताज में मिस इंडिया 2021 की विजेता रही मानसा वाराणसी ने पहनाया। बात करें टॉप 5 में सिनी शेट्टी, रूबल शेखावत, शिनाता चौहान, प्रज्ञा अय्यागरी और गार्गी नंदी थे। विजेता के रूप में सिनी का चुनाव होने के बाद उनके चेहरे में खुशी देखी गई। सभी प्रतिभागियों ने सिनी को इस उपलब्धी के लिए ढेर सारी बधाईयां दी।

बताते चले कि सिनी शेट्टी कर्नाटक की रहने वाली है। लेकिन उनका जन्म मुम्बई में ही हुआ। वह वर्तमान समय में चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट का प्रोफेशन कोर्स कर रही हैं। सिनी को डासिंग से बेहद लगाव है। उन्होंने महज 4 साल की उम्र में ही डांसिंग की ट्रेनिंग शुरू कर दी थी। लिहाजा 14 साल की उम्र में वह अरंगत्रम और भरतनाट्य को सीख लिया।

रूबल शेखवात के शौक

मीडिया रिपोर्ट की माने तो फेमिना मिस इंडिया 2022 (Miss India 2022) की उपविजेता रही रूबल शेखावत डांस, एक्टिंग व पेटिंग जैसे शौक रखती हैं। उन्हें बैडमिंटन खेलना सबसे ज्यादा पसंद है। जबकि मिस इंडिया 2022 की सेकण्ड रनरअप रही शिनाता चौहान एक स्कॉलर रही है और हमेशा वह लीडरशिप वाले काम को करने इच्छा रखती है।

ये सितारे हुए शामिल

फेमिना मिस इंडिया (Miss India 2022) के ग्रैंड फिनाले ईवेंट में बॉलीवुड जगत के कई दिग्गज सितारे शामिल हुए। जिसमें राजकुमार राव, मनीष पॉल, मिताली राज, मलाइका अरोड़ा, कृति सेनन, नेहा धूपिया, डिनो मोरिया जैसे सेलेब्स शामिल हैं। कृति सेनन एवं लॉरेन गॉटलिब ने अपने शानदार परफार्मेंस से इस ईवेंट और भी शानदार बना दिया। ईवेंट के दरम्यान नेहा धूपिया को सम्मानि किया गया। यह सम्मान नेहा को मिस इंडिया का ताज जीतने के 20 साल पूरे होने पर किया गया।

Also Read- ईशा गुप्ता ने किलर लुक से इंटरनेट का बढ़ाया पारा, देखें ताजा तस्वीरें

Also Read- पहली मुलाकात में ही Aishwarya Rai पर दिल हार बैठे थे अभिषेक बच्चन, शेयर किया पहली मुलाकात का किस्सा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *