Singrauli News : सिंगरौली। प्रदेशभर में इन दिनों पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव का बाजार गर्म हैं। सभी प्रत्याशी जोर-शोर से प्रचार-प्रसार में लगे हुए हैं। इस बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा सिंगरौली पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में एक सभा को सम्बोधित किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने कांग्रेस एवं आप पार्टी पर जमकर हमला बोला।
भाजपा प्रत्याशी जीतने से होगा चहुंमुखी विकास
सिंगरौली में नगरीय निकाय चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी के जीतने से जिले का चहुंमुखी विकास होगा। भारतीय जनता पार्टी सकारात्मक दृष्टिकोण के आधार पर नगर निकाय के चुनाव लड़ेगी। श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा शासन में सिर्फ और सिर्फ विकास की बातें होती है। प्रदेश व केन्द्र की सरकार द्वारा प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, गरीब कल्याण की योजनाएं संचालित की जा रही है। जो लोगों का जीवन बदल रही है।
श्री शर्मा ने कहा कि विकास का मुद्दा जो भारतीय जनता पार्टी ने हर नगर निगम में अपनाया है। उस पर मुझे तो गर्व है। सिंगरौली को जिला बनाने से लेकर मेडिकल कॉलेज, माइनिंग कॉलेज, सिंचाई परियोजना से लेकर इस शहर को सुंदर बनाने का शिवराज सिंह की जनकल्याणकारी योजनाओं जो नगर निगम में संचालित की जाती है। इन सभी मुद्दों को लेकर हम नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मैदान में है।
भारतीय जनता पार्टी में व्यवस्था है हम सामूहिक नेतृत्व में काम करते हैं। टिकट मांगने का सबका अधिकार है लेकिन जो व्यवस्था बनती है वह समन्वय बनाकर 99 प्रतिशत लोग पर्चे वापस ले लिए हैं। अगर जो नहीं लिए हैं उनको वापस कराने का काम किया जाएगा। अगर इतने में भी नहीं मानते हैं तो भारतीय जनता पार्टी के संविधान में इनके लिए अलग व्यवस्था है। जो लोग सिंगरौली नहीं आना चाहते थे अब वह सब सिंगरौली की ओर रूख कर रहे हैं। सिंगरौली देश के नक्शे पर एक अच्छा शहर बन रहा है।
Also Read- नामांकन रद्द कराने एएसआई ने होमगार्ड सैनिक से मांगी 10 हजार की रिश्वत, लोकायुक्त के हाथों हुआ ट्रेप
Also Read- MP News : पहली को छोड़ दूसरी शादी करने जा रहा था पति, मण्डप पर पुलिस लेकर पहुंच गई पत्नी