Singrauli new Mayer Rani Agarwal : कुछ ऐसा रहा रानी अग्रवाल का सरपंच से लेकर मेयर बनने तक का सफर

Singrauli new Mayer Rani Agarwal : कुछ ऐसा रहा रानी अग्रवाल का सरपंच से लेकर मेयर बनने तक का सफर

Singrauli new Mayer Rani Agarwal : भोपाल। प्रदेश के अन्य नगर निगमों की तरह सिंगरौली में भी नगर निगम का चुनाव सम्पन्न हुआ। जिसमें आप पार्टी (Aap Party) से मेयर की प्रत्याशी रही रानी अग्रवाल ने भारी मतों से जीत दर्ज की। रानी अग्रवाल ने भाजपा प्रत्याशी चन्द्र प्रताप विश्वकर्मा को 9,352 मतों से पराजित किया।

बता दें कि रानी अग्रवाल (Rani Agarwal) साल 2018 में आयोजित नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी के बैनर तले चुनाव लड़ी थी। जिसमें उन्हें काफी कम मतों से हार का सामना करना पड़ा था।

रानी अग्रवाल (Rani Agarwal) का परिवार मूलतः हरियाणा का रहने वाला है। जो काफी समय पहले सिंगरौली आकर बस गया। सिंगरौली में रानी अग्रवाल की आरा मशीन व लकड़ी का एक बड़ा कारोबार है। व्यापार के अलावा रानी अग्रवाल लम्बे समय से समाज सेवा व राजनीति से जुड़ी हुई है। जो सरपंच से लेकर जिला पंचायत सदस्य के रास्ते सिंगरौली मेयर की सीट पर काबिज हुई है। रानी अग्रवाल के ससुर रामनिवास अग्रवाल सिंगरौली जिले के देवसर जनपद पंचायत के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

Singrauli new Mayer Rani Agarwal : कुछ ऐसा रहा रानी अग्रवाल का सरपंच से लेकर मेयर बनने तक का सफर

भाजपा की सदस्य रानी अग्रवाल

रानी अग्रवाल (Rani Agarwal) भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी रही है। 2014 में बरगवां क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य के रूप में अपनी किस्मत आजमाई थी। जिसमें उन्हें भारी मतों के अंतर से जीत मिली थी। जीत के बाद रानी अग्रवाल जिला पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए भी दावेदारी की थी। लेकिन दोनों प्रत्याशियों को बराबर वोट मिलने के बाद ट्राई में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद भी वह क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहीं हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा देकर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर वर्ष 2018 में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के बैनर तले सिंगरौली विधानसभा क्षेत्र से अपनी किस्मत आजमाई हुई थी। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस को काफी टक्कर देने के बाद मामूली वोटों से चुनाव हार गई थी। लेकिन लगातार क्षेत्र में सक्रिय रही जिसका परिणाम आज सामने है। सिंगरौली नगर निगम मेयर सीट पर आम आदमी पार्टी ने भाजपा से या सीट छीनी कर अपने नाम कर ली है।

दिल्ली सीएम ने किया था रोड शो

आम आदमी पार्टी की तरफ से पार्टी प्रत्याशी रानी अग्रवाल के पक्ष में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Aam Aadmi Party CM Delhi Arvind Kejriwal) ने रोड शो निकालकर प्रत्याशी के लिए वोट मांगे थे। जबकिं भाजपा की ओर से चंद्र प्रताप विश्वकर्मा के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, हितानंद शर्मा एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रोड शो निकालकर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में खूब पसीना बहाया था। तो वहीं कांग्रेस की तरफ से पार्टी प्रत्याशी अरविंद सिंह चंदेल के पक्ष में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने चुनावी सभा करके सिंगरौली में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगा था।

किस पार्टी के कितने जीते पार्षद

सिंगरौली नगर निगम के हाल ही सम्पन्न हुए चनाव में कुल 45 वार्ड है। जिसमें से भाजपा के 23 पार्षद चुनाव जीते हैं। तो वहीं कांग्रेस के 12 जबकि आप पार्टी के 5 पार्षद विजयी हुए है। इसी तरह बहुजन समाज पार्टी के दो प्रत्याशी व एक निर्दलीय प्रत्याशी ने चुनाव में जीत हासिल की है।

Also Read- सिंगरौली मेयर सीट: आप पार्टी प्रत्याशी रानी अग्रवाल ने भाजपा प्रत्याशी को 9352 मतों से हराया

Also Read- Rewa News : पार्षदी के चुनाव में 14 वोट से मिली हार, आया हार्ट अटैक हो गई मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *