आयुष्मान खुराना (Ayushman khurana), नीना गुप्ता (Neena Gupta), जीतेन्द्र कुमार (Jitendra Kumar) स्टारर फिल्म शुभ मंगल सवाधान (Shubh Mangal Saavdhan) का टीजर आज रिलीज हुआ। टीजर में शानदार काॅमेडी दिखी। तो डबल मीनिंग डायलाग ने लोगों को जमकर गुदगुदाया।
आयुष्मान खुराना कुछ अलग करने के लिए बालीवुड में जाने जाते हैं। साल 2019 में आयुष्मान की कई फिल्में आई। ये सभी फिल्में अलग-अलग थीम पर बेस्ड थी। तो वहीं एक बार फिर आयुष्मान एक अलग किरदार में दर्शकों के बीच नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 21 फरवरी को सिनेमा घरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म में उनके साथ जीतेन्द्र कुमार एवं नीना गुप्ता नजर आएंगी। फिल्म में शानदार काॅमेडी लोगों का जमकर मनोरंजन करने वाली हैं। फिल्म के डबल मीनिंग डायलाॅग सोचने एवं हंसने पर मजबूर कर रहे हैं।
गे पर बेस्ड है कहानी
शुभ मंगल सवाधान मूवी की कहानी गे पर बेस्ड है। जिसे न तो समाज स्वीकारता है और न ही घर वाले हैं। टीजर देखने से पता चलता है कि जीतेन्द्र कुमार गे यानी कि आयुष्मान के प्यार में पड़ जाते हैं। लेकिन घरवालों को जैसे ही यह सब पता चलता है तो इन दोनों को दूर करने करने की पूरी कोशिश करते हैं। जितेन्द्र कुमार के घर वाले उनकी शादी एक लड़की से फिट कर देते हैं। बारात भी जाती हैं। लेकिन बारात में जो ड्रामा एवं काॅमेडी होती हैं उसे देखकर सब दंग रह जाते हैं। कुल मिलाकर फिल्म गे कपल पर बेस्ड हैं।
फिल्म का निर्देशन हितेश केवल्या ने किया है। फिल्म 21 फरवरी को रिलीज होगी। फिल्म में काॅमेडी, ह्यूमर, रोमांस, डबल मीनिंग डायलाग और शानदार गाने देखने को मिलेंगे।
साल 2020 की पहली
आयुष्मान खुराना की साल 2020 में यह पहली फिल्म होगी जो रिलीज हो रही हैं। साल 2019 में उनकी कई फिल्में रिलीज हुई। जिसमें बाला, ड्रीम गर्ल, आर्टिकल 15 शामिल हैं। इन सभी फिल्मों की कहानी काफी अलग थी। सभी फिल्मों ने बाॅक्स आॅफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। तो वहीं साल 2020 में आयुष्मान शुभ मंगल सवाधान से इंट्री मारने जा रहे हैं।
आपको बताते चले कि शुभ मंगल सवाधान 2017 आई थी। जिसमें लीड रोल में आयुष्मान ही थे जबकि उनके अपोजिट भूमि पेडनेकर थी। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। तो वहीं आयुष्मान एक बार फिर इस फिल्म का सीक्वल ले आ गए हैं।