श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal) की सुमधुर आवाज का देश ही नहीं बल्कि अमेरिका भी दीवाना हैं। तभी तो सिंगर के सम्मान में हर साल 26 जून को ओहियो सिटी में श्रेया घोषाल डे मनाया जाता है।
फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज गायिका श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उनकी सुमधुर आवाज की दुनिया दीवानी हैं। अपनी सुरीली आवाज से करोड़ों दिलों में राज करने वाली श्रेया वैसे तो कई सम्मान एवं पुरस्कार अपने नाम कर चुकी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी उन्होंने अपने नाम एक खास उपलब्धि दर्ज की है। श्रेया घोषाल के प्रशंसकों में अमेरिका गर्वनर का नाम भी शामिल हैं।

महज 6 वर्ष की आयु में संगीत की शिक्षा लेने वाली श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal) के नाम अमेरिका के एक शहर का एक दिन उनके सम्मान में समर्पित किया गया है। इस दिन यहां श्रेया घोषाल डे मनाया जाता है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो यह बात साल 2010 की है जब गर्मी के दिनों में भारत की दिग्गज गायिका श्रेया घोषाल यहां दौरे पर पहुंची थी।

जहां अमेरिका के ओहियो शहर में उन्हें दुर्लभ सम्मान मिला। अमेरिका के गर्वनर टेड स्ट्रिकलैंड ने 26 जून को श्रेया घोषाल डे मनाने की घोषणा की। तब यहां हर साल श्रेया घोषाल डे मनाया जाने लगा। सिंगर को मिले इस सम्मान से पूरे देश का सिर गर्व से उंचा हो गया।
बताते चले कि बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal) ने पहली बार साल 2000 में संजय लीला भंसाली की फिल्म देवदास के लिए गाना गाया था। गाना रिलीज हुआ तो श्रेया की आवाज के दुनियाभर के लोग मुरीद हो गए। श्रेया द्वारा गाए गए सभी गाने सुपरहिट हुए। जिसके बाद श्रेया ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
श्रेया अपने करियर में अब तक एक से बढ़कर एक गाने गा चुकी हैं। आज श्रेया की आवाज के दीवानों की कमी नहीं है। श्रेया ने इंडस्ट्री के तमाम बड़े दिग्गज सिंगरों के साथ गाना गा चुकी हैं।
Also Read- Farmani Naaz के ‘हर हर शंभू’ के बाद ‘श्री कृष्ण-श्री राधे’ गाना हुआ वायरल