सलमाान खान (Salman Khan) बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं। उनके साथ काम करना हर किसी एक्ट्रेस का ड्रीम होता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) सलमान के साथ काम करने के ऑफर को ठुकरा चुकी हैं। नहीं, तो चलिए जानते हैं आखिर श्रद्धा ने ऐसा क्यों किया था।
श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) बॉलीवुड की यंग एक्ट्रेस हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में श्रद्धा आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। श्रद्धा को अपनी फिल्मों में बॉलीवुड के बड़े-बड़े प्रोड्यूसर साइन करना चाहते हैं। श्रद्धा ने यह सब मुकाम अपनी कड़ी मेहनत के दम पर हासिल किया हैं। श्रद्धा की पॉपुलरटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इंस्ताग्राम में श्रद्धा को एक-दो मिलियन नहीं बल्कि 71 मिलियन लोग फालो करते हैं। जो किसी बड़े रिकार्ड से कम नहीं है। काफी कम समय में एक बड़ा मुकाम हासिल करने वाली अभिनेत्री श्रद्धा कपूर सलमान खान के साथ काम करने के ऑफर को ठुकरा चुकी हैं। इसके पीछे क्या वजह थी चलिए जानते हैं।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो जब सलमान खान ने अपने साथ श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) को फिल्म ऑफर की तो उन्होंने उसे करने से साफ मना कर दिया। श्रद्धा को यह ऑफर तब मिला था जब वह 16 साल की थी। लिहाजा इस दौरान उन्होंने सलमान के ऑफर को यह कहते हुए ठुकरा दिया था कि वह फिलहाल पढ़ाई पर ध्यान दे रही हैं। अभी उनका फिल्मों में काम करने का कोई विचार नहीं हैं।
इस वजह से सलमान ने दिया था ऑफर
मीडिया रिपोर्ट की माने तो सलमान खान (Salman Khan) ने श्रद्धा कपूर साथ काम करने का ऑफर उनका अभिनय देखकर दिए थे। दरअसल हुआ यूं कि एक स्कूल में सलमान खान ने श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) को अभिनय करते हुए देखा था। श्रद्धा की एक्टिंग से सलमान काफी प्रभावित हुए थे। लिहाजा कुछ दिनों बाद उन्होंने श्रद्धा को अपने साथ काम करने का ऑफर दे दिया। ऐसे में श्रद्धा ने बड़ी विनम्रता से पढ़ाई का हवाला देते हुए सुपरस्टार के साथ काम करने के ऑफर को ठुकरा दिया था।

बात करें श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) के अभिनय करियर की तो उन्हें आशिकी 2 फिल्म से खूब पॉपुलरटी मिली। इसके बाद अभिनेत्री ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। श्रद्धा ने अपने करियर में कई बड़ी फिल्में की। जिसमें साहो, बाघी, एक था विलेन, हैदर जैसी फिल्में शामिल हैं। साहो श्रद्धा के करियर की एक बिग बजट फिल्म थी। इस फिल्म में श्रद्धा के अपोजिट साउथ सुपरस्टार प्रभास नजर आए थे।
बात करें सलमान खान (Salman Khan) की तो उनकी छवि बॉलीवुड में एक दबंग स्टार के रूप में हैं। सलमान ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने अपने करियर में कई नई एक्ट्रेस को मौका दिया है। सलमान ने कई एक्ट्रेस का करियर संवारने में मदद की हैं। नए सितारों को उन्होंने बॉलीवुड में पांव जमाने का मौका दिया है। इनमें से कई अभिनेत्रियां तो सफल हो गई। लेकिन कई पहली फिल्म के बाद गायब सी हो गई। सफल अभिनेत्रियों की बात की जाए तो कैटरीना कैट उनमें से एक हैं।
Also Read- Binance Exchange ने 18 लाख से ज्यादा BNB टोकन को चलन से हटाया