शीबा इनु कॉइन (Shiba Inu Coin) के बीते 24 घंटे में 14 करोड़ टोकन बर्न किए गए हैं। इन सभी टोकनों को डेड वॉलेट में ट्रांसफर किया गया है। जिसे अब दोबारा सर्कुलेशन में नहीं लाया जा सकता।
शीबा इनु (Shiba Inu Coin) के दुनियाभर में एक बड़ी संख्या में होल्डर है। जो शीबा इनु के तेजी से दाम बढ़ने का इंतजार कर रहे है। शीबा इनु सिक्के की कीमत वर्तमान समय में काफी निचले स्तर पर है। ऐसे में बड़े-बड़े व्हेल वॉलेट बड़ी संख्या में शीबा इनु टोकनों की खरीदी कर रहे हैं तो वहीं शीबा कम्युनिटी इस टोकन के दाम बढ़ाने लगातार बर्निंग कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट की माने तो बीते 24 घंटे में शीबा इनु के करीब 14 करोड़ टोकन बर्न किए गए हैं।

शीबा टोकन (Shib Token) बर्निंग की जानकारी शीबबर्न ने एक ट्वीट के जरिए बीते 16 जुलाई को सार्वजनिक की। ट्वीट में बताया गया कि 25 ट्रांजेक्शन के जरिए शीब के 14 करोड़ टोकन डेट वॉलेट में ट्रांसफर किए गए हैं। जिन्हें अब दोबारा से सर्कुलेशन में नहीं लाया जा सकता है। शीब टोकनों की सटीक संख्या की बात करें तो 140,223, 703 टोकन को सर्कुलेशन सप्लाई से बाहर किया गया है। सरल भाषा में समझे तो इतनी संख्या में टोकनों को बर्न किया गया है।
बताते चले कि बीते दिनों शीबबर्न पोर्टल लांच किया गया था। जिसका मुख्य उद्देश्य शीब टोकनों की बर्निंग करना है। रिपोर्ट की माने तो यह प्रोजेक्ट शीब टोकन बर्न करने पर रिवार्ड भी दे रहा है।
In the past 24 hours, there have been a total of 140,223,703 $SHIB tokens burned and 25 transactions. Visit https://t.co/t0eRMnhnPL to view the overall total of #SHIB tokens burned, circulating supply, and more. #shibarmy
— Shibburn (@shibburn) July 16, 2022
रिपोर्ट की माने तो कुल 410,373,759,584,302 को बर्न किया जा चुका है। इस बर्निंग के बाद शीब के 557,956,601,501,854 टोकन सर्कुलेशन में हैं। हाल ही में बीते 14 जुलाई को शीब टोकन (Shiba Token) के करीब 14 करोड़ बर्निंग के बाद बर्न रेट 137 फीसदी पहुंच चुका है। तो वहीं वर्तमान बर्न रेट 92 फीसदी है। हालांकि प्रोजेक्ट और निवेशकों द्वारा शीब टोकन (Shiba Token) बर्न किए जाने के बाद भी किसी भी तरह की कॉइन की कीमतों में बढ़ोत्तरी नहीं देखी जा रही है।
Also Read- Hrithik Roshan संग लिपलॉप करना Aishwarya Rai को पड़ गया था भारी, अभिषेक बच्चन ने उठा लिया यह कदम
Also Read- Priyanka Chopra ने एक बार अभिषेक बच्चन की कर दी थी हालत खराब, पूरा किस्सा जान उड़ जाएंगे तोते