शीबा इनु कॉइन (Shiba Inu Coin) में बीते दिनों 10 फीसदी उछाल देखने को मिला था। तो वहीं खबर आ रही है कि इस कॉइन की बंपर खरीदी हुई है। शीबा इनु कॉइन के 36 बिलियन टोकन खरीदे गए हैं। ऐसे में यह खरीदी किसने की है, और शीबा इनु कॉइन को लेकर क्या लेटेस्ट न्यूज है चलिए जानते हैं।

शीबा इनु एक मीम कॉइन है। जिसे साल 2020 में लांच किया गया था। महज दो साल के अंदर इस करेंसी ने निवेशकों के बीच जमकर पॉपुलरटी हासिल की है। साल 2021 में इस करेंसी के दामों में दो बार उछाल देखने को मिला। अब साल 2022 में शीबा इनु कॉइन (Shiba Inu Coin) क्या कमाल करेगा इस पर निवेशकों की नजर टिकी हुई है। लेकिन इस बीच शीबा इनु कॉइन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो शीबा इनु टोकन को एक बड़ी संख्या में एक व्हेल वॉलेट द्वारा खरीदा गया है। रिपोर्ट की माने तो व्हेल वॉलेट ने करीब 36 बिलियन टोकन शीबा इनु के खरीदे हैं। इस खरीदी के बाद उस व्हेल वॉलेट के पास शीबा इनु दूसरा सबसे बड़ा कॉइन हो गया है।

10 फीसदी आया उछाल
शीबा इनु कॉइन (Shiba Inu Coin) की कीमतों में बीते दिनों यानी कि 5 फरवरी 2022 को करीब 10 फीसदी का उछाल आया। शीबा की पिछले दिनों 0.0016 के करीब चल रही थी। लेकिन 5 फरवरी को इस करेंसी का दाम 0.0018 से ज्यादे पर पहुंच गया था।
🍔 SHIB x WELLY’s 🥬#ShibArmy join us in welcoming @wellyfriends, our newest partnerSHIB!#ShibFoodie #ShibWellys #Partnershib #Shib pic.twitter.com/eP694uz6Ye
— Shib (@Shibtoken) February 2, 2022
मीडिया रिपोर्ट की माने तो शीबा इनु कम्युनिटी लगातार इस टोकन के दाम बढ़ाने प्रयास कर रही है। जिसके लिए 14 फरवरी 2022 को शीबा इनु कॉइन (Shiba Inu Coin) की एक बड़ी संख्या में बर्न भी किया जाएगा। जिसकी जानकारी एक ट्वीट करके दी गई है। इस ट्वीट की माने तो 14 फरवरी 2022 के दिन करीब बिलियन शीबा इनु टोकन को बर्न किया जाएगा।
I’ve old notes and coins
I want to sell it