Shehnaaz Gill name associated with this Punjabi singer, was seen holding hands at Siddharth Nigam’s birthday party
बिग बॉस रियालिटी शो से लाइम लाइट में आई शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) जल्द ही सलमान खान के साथ बॉलीवुड फिल्मों में डेब्यू करने जा रही हैं।
शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) बीते दिनों सिद्धार्थ निगम की बर्थडे पार्टी में शिरकत करने पहुंची। जहां टीवी जगत के तमाम स्टार मौजूद थे। सिद्धार्थ की बर्थडे पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुआ। जिसमें शहनाज गिल पंजाबी सिंगल जस्सी गिल का हाथ थामे हुए नजर आई। ब्लू कलर के डेनिम कपड़े में शहनाज बेहद खूबसूरत दिखी। वीडियो में जस्सी गिल शहनाज का हाथ थामे हुए उन्हें सम्हालते दिखे। बताते चले कि जस्सी गिल एवं शहनाज एक म्यूजिक वीडियो में साथ काम कर चुके हैं। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था।

सिद्धार्थ निगम की पार्टी में शहनाज (Shehnaaz Gill) पहले से कही ज्यादा स्टाइलिश लुक में दिखी। शहनाज के इस लुक की फैंस ने जमकर तारीफ की। तो कई ऐसे शख्स भी रहे जो शहनाज गिल के लुक को ट्रोल भी किया।
Shehnaaz की फिल्म का फैंस को इंतजार
शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) को रियालिटी शो बिग बॉस के जरिए खूब पॉपुलरटी मिली। इस शो में शहनाज गिल को लोगों ने खूब पसंद किया। शहनाज ने भी अपने चुलबुले अंदाज में लोगों का खूब मनोरंजन किया। इस शो के बाद से शहनाज गिल लगातार सुर्खियों में है। अब खबर है कि शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) जल्द ही सलमान खान के साथ बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। सलमान के साथ शहनाज की फिल्म किसी का भाई किसी की जान है। रिपोर्ट की माने तो इस फिल्म में शहनाज के अपोजिट कोरियोग्राफर राघव जुयाल दिखेंगे।
बताते चले कि बिग बॉस 13 रियालिटी शो में सिद्धार्थ शुक्ला एवं शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) की जोड़ी ने खूब पसंद किया था। लेकिन सिद्धार्थ के निधन के बाद शहनाज टूट चुकी थी। अब वह धीरे-धीरे खुद को मजबूत बनाने की कोशिश कर रही हैं। शहनाज गिल अब अपने करियर पर धीरे-धीरे ध्यान देना शुरू कर दी हैं। ऐसे में शहनाज को फैंस अब बॉलीवुड फिल्म में देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं।
Also Read- Akshay Kumar के साथ यह फिल्म करके फफक-फफककर रो पड़ी थी Priyanka Chopra, इस बात का लगा था गहरा दुख
Also Read- Karan Johar इस बड़े अभिनेता की पत्नी से कभी करना चाहते थे शादी, ऐसे किया खुलासा