सिने जगत की दिग्गज अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि (Meenakshi Sheshadri) का अब लुक पूरी तरह से बदल चुका है। वर्तमान में वायरल हो रही उनकी तस्वीर को देख पहचानना मुश्किल हो रहा है। एक्ट्रेस की तस्वीर सामने आने के बाद लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। बताते चले कि मीनाक्षी कभी बला की खूबसूरत दिखती थी। उनकी खूबसूरती के दुनियाभर में दीवाने थे। लेकिन वर्तमान में एक्ट्रेस ने जो लुक रिवील किया उसे देखकर सभी हतप्रभ हैं। छोटे बालों के बीच एक्ट्रेस एकदम अलग दिख रही हैं।

एक्ट्रेस मीनाक्षी (Meenakshi Sheshadri) का 80 व 90 के दशक में जादू इस कदर चला था कि लोग अपनी फिल्मों में उन्हें लेने के लिए बेताब रहा करते थे। अब वह लाइमलाइट की दुनिया से भले ही दूर रहती हैं लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वह लगातार सुर्खियों में छाई रहती हैं।
पूरा बदल गया मीनाक्षी का लुक
एक्ट्रेस मीनाक्षी (Meenakshi Sheshadri) ने हाल ही में अपने नए लुक की एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा कि नया लुक…। वायरल हो रही तस्वीर में एक्ट्रेस आंखों में चश्मा व छोटे बालों के बीच आसमानी रंग की हुडी पहने हुए हैं। हेयरस्टाइल में एक्ट्रेस द्वारा किया गया बदलाव से दामिनी फेम एक्ट्रेस एकदम अलग दिख रही है। कई लोगों को एक्ट्रेस का नया अवतार पसंद आ रहा है तो कई लोगों का यह भी कहना है कि उन्हें लुक पर नया एक्सपेरिमेंट नहीं करना चाहिए। एक यूजर ने लिखा है, दामिनी में, कोर्ट रूम में, सुंदरता की हदें पार कर दी थी। वो कमाल था नारीचुत लुक का। माफ कीजिएगा, आगे यह शख्स लिखता है कि लंबे बालों में बेहद खूबसूरत लगती थीं। इसी तरह अन्य ने लिखा कि क्या ट्रांसफॉर्मेशन है। आप हमारे दिल की रानी है..आपको अच्छा स्वास्थ्य मिले और आप हमारी फेवरेट हमेशा रहेगी।
New look! pic.twitter.com/VUm568mKsK
— Meenaakshi Sheshadri (@MinaxhiSeshadri) February 19, 2022
घातक के बाद फिल्मों से हुई दूर
एक्ट्रेस मीनाक्षी (Meenakshi Sheshadri) सालों पहले बॉलीवुड इंडस्ट्री छोड़ दी थी। एक्ट्रेस की आखिरी फिल्म घातक की। इसके बाद वह शादी करके सिने जगत से दूर हो गई। मीनाक्षी ने बैंकर हरीश मैसूर से शादी करने के बाद वह अमेरिका शिफ्ट हो गई थी। जहां उन्होंने अपना डांस स्कूल खोला। फिल्मी करियर में मीनाक्षी ने कई धमाकेदार फिल्में दी है। जिामें हीरो, स्वाति, दामिनी, दिलवाला, घर हो तो ऐसा और शहंशाह जैसी फिल्मों शामिल है। आज भले ही मीनाक्षी सिने जगत से दूर हो, लेकिन वह सोशल मीडिया की मदद से अपने फैंस के बीच सुर्खियां बटोरती रहती हैं।