Satna News : सतना। जिले के अमरपाटन क्षेत्र में एक मराजो कार अनियंत्रित होकर एक घर जा घुसी और पलट गई। जिसमें सवार एक महिला की मौत हो गई है। जबकि आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं।
घटना के संबंध में मिली जानकारी की माने तो मराजो कार में सवार होकर लगभ 7 लोग बिहार के नवादा जिले से गत दिनों मैहर देवी दर्शन करने गए हुए थे। जहां से लौटते समय सभी दुर्घटना के शिकार हो गए। बताया जाता है कि दर्शनार्थियों से भरी कार जैसे ही मौहारी कटरा अमरपाटन के समीप पहुंची वह स्कूटी सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित कार नेशनल हाईवे 30 से नीचे उतर गई और सीधे एक घर से जा टकराई। जहां अनियंत्रित होकर पलट गई।

6 लोग घायल, एक की मौत
इस सड़क दुर्घटना में कार में कुल 7 लोग सवार थे। जिसमें से एक वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए हाईवे एम्बुलेंस 1033 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। घायलों में कई हालत बेहद नाजुक बताई जा रही हैं।
सड़क दुर्घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को लगी वह मौके पर पहुंची और घटना के कारणों की बारीकी से जांच कर रही हैं। बताते चले कि हाईवे में दौड़ रही कार की स्पीड काफी तेज थी। जिस वजह से अचानक स्कूटी सवार कार के सामने आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और यह दुर्घटना हो गई।