Satna News : सतना। शहर से सटे कोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत भैसवार गांव में शनिवार की शाम चूल्हे की चिंगारी से घर में आग लग गई। जिससे घर में मौजूद 65 वर्षीय दादी सहित दो पोतों की जलने से मौत हो गई है। हादसे की जानकारी जैसे ही प्रशासन को लगी वह हैरान रह गया। इस आगजनी की घटना को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर सतना ने प्रशासन को मौके पर पहुंचकर मामले की जांच का आदेश दिया है। आगजनी की घटना के बाद राजस्व अमला सहित पुलिस विभाग के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे, और स्थल का निरीक्ष्ण किया।

घटनाक्रम की जानकारी देते हुए कोठी थाना पुलिस ने बताया कि दो छोटे भाई बहन सागर व कीर्ति है। जो झोपड़ी में खेल रहे थें जबकि उनकी दादी विद्या बाई चूल्हे में खना पका रही थी। इसी दौरान कुछ हवा चलने से आग अचानक भड़क गई। चूल्हे की लपटे बाहर इतनी तेज आई कि आग झोपड़ी तक जा पहुंची। जब तक दादी कुछ समझ पाती आग ने अपना भयावह रूप धारण कर लिया। बताया जाता है कि इस दौरान दादी ने बच्चों को बचाने की कोशिश की। क्योंकि समीप ही खेल रहे बच्चे आग की जद में आ गए थे। लेकिन बच्चों को बचाने के फेर में दादी खुद आग की चपेट में आ गई। इस आगजनी की घटना में दादी, सहित दोनों बच्चों की मौत हो गई हैं। आग का भयानक मंजर देखकर समीप मौजूद लोग आग पर काबू पाने के लिए पानी लेकर पहुंचे। लेकिन घास से बनी यह झोपड़ी धू-धूकर जलने लगी। आनन-फानन में लोगों ने दमकल को भी सूचना दी। लेकिन जब तक दमकल मौके पर पहुंचता तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
घटना के वक्ता कोई नहीं था घर पर
रिपोर्ट की माने तो आगजनी की घटना जिस वक्त हुई उस वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था। घटना में मृत 65 वर्षीय दादी का भरापूरा परिवार है। जानकारी अनुसार मृतका विद्या बाई के चार लड़के और बहू हैं। बहू अपने मायके गई थीं और लड़के घर में नहीं थे। इसके कारण विद्या बाई खुद खाना बना रही थीं। विद्या बाई के पति मुरलिया भी घर पर नहीं थे। घर पर दोनों बच्चे खेल रहे थे, तभी खाना बनाने बैठी विद्या बाई ने चूल्हे में आग जलाई और चिंगारी निकलने से यह हादसा हुआ। मौके पर पहुंची कोठी पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। लेकिन अचानक हुए हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम छा गया है।
इनकी हुई मौत
इस हादसे में कोठी थाना क्षेत्र के भैंसवार नयागांव निवासी 65 वर्षीय विद्या डोहर पति मुरलिया डोहर, 5 वर्षीय सागर डोहर पिता विकास डोहर और 4 वर्षीय कीर्ति डोहर पिता कौशलेंद्र डोहर की मौत हुई है। सागर और कीर्ति चाचा व बड़े पापा के लड़के लड़की थे, जो अपनी दादी के साथ अकेले थे।
Also Read- 5000 रूपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस रीवा ने नायब तहसीलदार हनुमना को किया ट्रेप
Also Read- पंचायत सचिव के घर EOW का छापा, कई गाड़ियां, लाखों के आभूषण सहित करोड़ों की सम्पत्ति उजागर- Satna News