Satna Mayer 2022 : सतना के मेयर बने योगेश ताम्रकार, कांग्रेस प्रत्याशी को भारी मतों के अंतर से हराया

Satna Mayer 2022 : सतना के मेयर बने योगेश ताम्रकार, कांग्रेस प्रत्याशी को भारी मतों के अंतर से हराया

Satna Mayer 2022 : सतना नगर निगम महापौर के त्रिकोणीय मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी योगेश ताम्रकार ने 63292 मत पाकर विजय हासिल की। उन्होंने अपने निकटतम कांग्रेस प्रत्याशी एवं विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा को 24916 मतों से हराया। सिद्धार्थ कुशवाहा को 38376 मत मिले। कांग्रेस से बगावत कर बसपा से चुनाव मैदान में उतरे सईद अहमद को 26151 मतों से संतोष करना पड़ा। लेकिन इनके मैदान में आने से न केवल मुकाबला त्रिकोणीय हो गया बल्कि भाजपा की राह भी आसान हो गई। मत प्रतिशत की स्थिति अगर देखें तो योगेश को 46.77 फीसदी मतदाताओं ने वोट किया तो सिद्धार्थ पर 28.22 फीसदी मतदाताओं ने ही विश्वास जताया।

सईद अहमद के पक्ष में 19.23 फीसदी मतदाताओं ने वोटिंग की। विगत चुनाव की स्थिति अगर देखे तो भाजपा प्रत्याशी ममता पाण्डेय ने 65093 मत पाकर कांग्रेस प्रत्याशी उर्मिला त्रिपाठी को 31785 मतों से जीत हासिल की थी। इस चुनाव में भाजपा, कांग्रेस और बसपा के प्रत्याशियों को छोड़ कर शेष सभी 6 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई है। 1070 मतदाताओं ने किसी भी प्रत्याशी को अपनी पसंद में शामिल नहीं करते हुए नोटा पर विश्वास जताया। आप पार्टी के जरिये राजनीति शुरू करने वाले लोक निर्माण विभाग के सेवानिवृत्त ईई बसंत विश्वकर्मा को 4015 मत मिले। इस बार पार्षदों की स्थिति अगर देखें तो भाजपा के 20, कांग्रेस के 19, बसपा का 1और 5 पार्षद निर्दलीय जीते हैं।

इनकी हुई जमानत जब्त नगर निगम चुनाव में 1,35,953 मतदाताओं ने मतदान किया था। ऐसे में प्रत्याशियों को जमानत जब्त होने से बचाने के लिये डाले विधिमान्य मतों का छठवां हिस्सा 22,659 मत पाना जरूरी था। लेकिन 6 प्रत्याशी ऐसे रहे जिनकी जमानत जब्त हो गई। इनमें से 5 प्रत्याशी तो ऐसे रहे जिन्हें नोटा से भी कम मत मिले। नोटा को 1070 मत मिले हैं।

भाजपा पहले राउंड से बना ली थी अपनी बढ़त

भाजपा प्रत्याशी योगेश ताम्रकार ने पहले राउण्ड से कांग्रेस प्रत्याशी से बढ़त हासिल कर ली थी जो आखिरी तक बनी रही। लगातार इनका सीधा मुकाबला कांग्रेस से ही रहा। पहले चक्र में योगेश को सिद्धार्थ से 3876 मतों की बढ़त हासिल हुई। दूसरे राउण्ड में योगेश 3912, तीसरे राउण्ड में 3939, चौथे में 3899, पांचवे में 3252, छठवें में 2424, सातवें में 1913, आठवें में 940, नौवें राउण्ड में 225, दसवें राउण्ड में 307 और आखिरी ग्यारहवें चक्र में योगेश ने सिद्धार्थ से 229 मतों से बढ़त हासिल की। उधर तीसरे नंबर पर रहे बसपा प्रत्याशी नौंवे चक्र को छोड़ कर सभी चक्र में कांग्रेस प्रत्याशी से पीछे रहे। नौंवे चक्र में सईद सिर्फ 1 वोट से सिद्धार्थ से आगे रहे।

तीनों प्रत्याशियों को अपने-अपने वार्डों में मिला भरपूर समर्थन

प्रत्याशियों को अपने वार्ड में मतदाताओं का मिला भरपूर विश्वास भाजपा प्रत्याशी योगेश ताम्रकार वार्ड क्रमांक 7 के निवासी हैं। इन्हें अपने वार्ड में कुल 1281 मत मिले हैं तो कांग्रेस प्रत्याशी को यहां से 498 मत और बसपा प्रत्याशी सईद अहमद को 218 मत मिले हैं। कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ कुशवाहा का निवास वार्ड क्रमांक 14 में हैं। इन्हें अपने वार्ड से 2353 मत मिले हैं तो भाजपा प्रत्याशी को यहां 1819 मत और बसपा प्रत्याशी को 720 मत मिले हैं। बसपा प्रत्याशी सईद अहमद वार्ड 35 के निवासी है। इन्हें अपने वार्ड से 1674 मत मिले हैं। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 367 व भाजपा प्रत्याशी को 65 वोट मिले हैं।

सिर्फ 1 वोट के अंतर से महिला प्रत्याशी बनी पार्षद

पार्षदी के चुनाव में वार्ड नंबर 15 में सबसे कड़ा मुकाबला रहा। यहां भाजपा की पूर्व पार्षद ममता मुरारी सोनी ने निकटतम कांग्रेस प्रत्याशी सरला जेपी कुशवाहा से 1 वोट से जीत हासिल की है। ममता को कुल 1076 वोट मिले वहीं सरला को 1075 वोट पर संतोष करना पड़ा। ममता दूसरी बार शहर सरकार का हिस्सा बनेंगी।

यह भी पढ़ें :-

Hrithik Roshan संग लिपलॉप करना Aishwarya Rai को पड़ गया था भारी, अभिषेक बच्चन ने उठा लिया यह कदम

Priyanka Chopra ने एक बार अभिषेक बच्चन की कर दी थी हालत खराब, पूरा किस्सा जान उड़ जाएंगे तोते

Shiba Inu के 14 करोड़ टोकन डेड वॉलेट में ट्रांसफर, जाने कितने सकुर्लशन में हैं टोकन

urvashi Rautela ने व्हाइट स्टाइलिश गाउन पहन लगाया ग्लैमरस का तड़का, फैंस ने कहा बिजली गिराओगी क्या!

सस्ते स्मार्टफोन की कीमत मिल रही Hero HF 100 STD Bike, माइलेज 83 KM प्रतिलीटर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *