- देश के हर हिस्से में बढ़े सरिया के दाम
- 500 से लेकर 1000 रूपए की आई तेजी
- सप्ताहभर के भीतर बढ़े सरिया के दाम
Sariya Today price : यदि आप नए साल में घर बनाने की सोच रहे हैं तो आपको बड़ा झटका लग सकता है। क्योंकि सरिया के दामों में सप्ताहभर के अंदर तेजी आ गई है।
पक्का मकान बनाने में सरिया सबसे अहम भूमिका निभाता है। बिना सरिया के आज पक्के मकान की कल्पना नहीं की जा सकती है। ऐसे में यदि आप पक्का मकान बनाने की सोच रहे हैं तो आपको बड़ा झटका लग सकता है। क्योंकि सप्ताहभर के अंदर सरिया के दामों में तेजी से वृद्धि हुई है।
कितना बढ़ा सरिया के दाम
रिपोर्ट की माने तो शहर दर शहर के सरिया के दाम में 500 रूपए से लेकर 1000 रूपए तक की तेजी आई है। इस तेजी से घर बनाने वाले लोगों को सरिया की खरीदी करने ज्यादा पैसे अब चुकाने होंगे।
साल 2022 के मुकाबले कम है सरिया के दाम
रिपोर्ट की माने तो पिछले सप्ताह में भले ही सरिया के दामों में तेजी आई हो, लेकिन साल 2022 की अपेक्षा अभी भी सरिया के दाम बेहद कम है। रिपोर्ट की माने तो दिल्ली में इन दिनों सरिया की कीमत प्रति क्विंटल 55,200 टन के हिसाब से मिल रहा है। जबकि साल 2022 में सरिया की कीमत प्रति टन 78,800 रूपए थी।
यहां चेक के सरिया के दाम
यदि आप सरिया के ताजा भाव जानना चाहते हैं तो आप आर्यनमार्टडाॅटकाॅम साइट पर विजिट करके सरिया के दाम चेक कर सकते हैं। हालांकि यहां बताई गई कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होता है। इसलिए 18 प्रतिशत जीएसटी अपनी ओर जोड़कर सरिया के दामों का आंकलन कर सकते हैं।
Also Read- Magh Gupt Navratri 2023 : माघ गुप्त नवरात्रि आज से प्रारंभ, जाने इस नवरात्रि का महत्व