Sapna Dreams : If you see these things in a dream, then understand that luck is going to happen, there will be a shower of money
Sapna Dreams : सपने से हर किसी को कभी न कभी दो-चार होना पड़ता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, सोते समय आने वाले ये सपने कई मायनों में हमें कुछ संकेत देते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही सपनों के बारे में बताएंगे। जो हमें रात में सोते वक्त आते हैं। जानकार बताते है कि ये सपने यूं ही नहीं आते हैं। असल में यह जीवन में आने वाले पलों की ओर इशारा करते हैं। यह सपने बताते हैं कि आने वाला समय कैसा होने वाला है। कई सपने शुभता की ओर इशारा करते हैं तो कई अशुभ फल भी प्रदान करते हैं। लेकिन आज हम जिन सपनों की चर्चा करेंगे उन्हें लेकर कहा जाता है कि रात में व्यक्ति को सपने में अगर यह चीजें दिखाई दें। तो उस व्यक्ति के अच्छे दिन शुरू होने के संकेत मिलते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं आज सपनों से जुड़ी कुछ मान्यताओं के बारे में।

दरिद्रता एक ऐसा शब्द है। जिससे लोग कोसों दूर रहना चाहते हैं। यह ऐसा शब्द है जिसे न तो लोग अपनी जुबान से लेना चाहते है और न ही इसके बारे में सोचना पसंद करते हैं। लेकिन सपना तो सपना होता है। जिस पर किसी का जोर नहीं होता है। सपने में हमें कई बार ऐसी चीजें दिख जाती हैं। जिससे हम घबरा जाते हैं। ऐसी मान्यता है कि हर सपने का कोई न कोई मतलब होता है। इसी प्रकार अगर आप सपने में खुद को गरीब देखते हैं, तो इसके कई मायने हो सकते हैं। ज्योतिषविद् बताते हैं कि ये सपने हमें यूं ही नहीं आते हैं बल्कि यह भविष्य के प्रति हमें आगाह करते है।
- यदि कोई व्यापारी सपने में खुद का धंधा चौपट होते देखें, इसे बाद फिर उसे जोड़ने का प्रयास सपने में प्रयास करें। तो माना जाता है कि उसे बिजनेस में तगड़ा मुनाफा होने वाला है।
- यदि सपने में कोई व्यक्ति खुद को गरीबी में किसी बेंच अथवा सड़क पर सोते हुए देखें तो यह शुभ संकेत माना जाता है। इस सपने को लेकर मान्यता है कि व्यक्ति का जल्द ही भाग्योदय होने वाला है।
- सपने में यदि कोई व्यक्ति गरीबी से मुकाबला करने का प्रयास करता है तो माना जाता है कि उसकी जल्द पदोन्नति होने वाली है।
- सपने में यदि कोई व्यक्ति मेहनत-मजदूरी करके खुद को पैसे जोड़ता हुआ देखें तो यह शुभ संकेत माना जाता है। मान्यता है कि आने वाले समय में व्यक्ति को ढेर सारा धन लाभ मिलने वाला है।
- लेकिन अगर कोई व्यक्ति सपने में गरीब की शादी होते देखें तो मान्यता है कि वह किसी मुसीबत में पड़ सकता है।
नोट- इस आर्टिकल में दी गई जानकारी विभिन्न मीडिया स्त्रोतों पर आधारित है। इसलिए किसी भी निर्णय पर पहुंचने से पूर्व जानकार की सलाह अवश्य लें। हम यह पुष्टि नहीं करते हैं कि यह एकदम सत्य एवं सटीक है।