Salman Khan Birthday : बाॅलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान अब 56 साल के हो चुके हैं। 27 दिसम्बर 1956 को जन्में सलमान इस बर्थडे को बिल्कुल साधारण तरीके से मनाना चाहते थे। लेकिन बीती रात उनके फैंस घर के सामने अचानक जमा हो गए, जहां फैंस ने केक काटकर भाई का न सिर्फ बर्थडे मनाया बल्कि जश्न भी मनाया।

जैसे ही पुलिस को इसकी जानकारी हुई तो वह मौके पर पहुंची और सभी को वहां से हटाया। सलमान इस बार अपना बर्थडे ओमीक्रोन वायरस के चलते साधारण तरीके से मनाना चाहते थे। क्योंकि उन्हें डर था कि कहीं कोई इस वायरस की चपेट में न आए। वैसे भी महाराष्ट्र सहित कई प्रदेशों में रात्रि कफ्र्यू लगा हुआ है।
करोड़ों की कमाई, फिर 10 फीसदी ही लेते है सलमान
एक इंटरव्यू के दौरान सलमान खान ने बताया था कि वह अपनी कमाई का केवल 10 प्रतिशत हिस्सा ही खुद इस्तेमाल करते है। बाकी का 90 फीसदी पैसा वह चैरिटी व टैक्स में देते हैं। सलमान ने तो इंटरव्यू में यहां तक कहा था कि अब वह ज्यादा मेहनत करना चाहते हैं। ताकि उन्हें खर्चे के लिए ज्यादा पैसा मिल सके।
रिपोर्ट की माने तो सलमान बाॅलीवुड के ऐसे स्टार है। जो एक फिल्म के लिए 150 करोड़ रूपए से ज्यादा का चार्ज करते हैं। बीते दिनों खबर आई थी कि वह साजिद नाडियाडवाला की एक फिल्म करने के लिए 150 करोड़ रूपए चार्ज कर रहे है। लेकिन साजिद के रिक्वेस्ट के बाद सलमान ने 25 करोड़ अपनी फीस कम कर दी थी।
5000 करोड़ सम्पत्ति के है मालिक
मीडिया रिपोर्ट की माने तो सलमान खान 5000 करोड़ सम्पत्ति के अकेले मालिक हैं। जिसमें बंगला, गाड़ी सहित कई अन्य चीजें शामिल हैं। सलमान 56 साल की उम्र में भी कुंवारे हैं। ऐसे में फैंस के मन में कई बार यह सवाल आता है कि इनती सम्पत्ति होने के बाद जब सलमान का कोई वारिश नहीं है। तो इस सम्पत्ति का आखिर कौन मालिक होगा। लेकिन रिपोर्ट की माने तो अगर सलमान खान शादी नहीं करते हैं तो उनकी सम्पत्ति ट्रस्ट में दी जा सकती है।
सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म अंतिम द ट्रूथ रिलीज हुई थी। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। फिल्म में सलमान के अपोजिट आयुष शर्मा नजर आए थे। इस फिल्म के अलावा सलमान खान टाइगर 3 फिल्म में नजर आएंगे। जिसमें उनके अपोजिट कैटरीना कैफ दिखेगी। बीते दिनों सलमान व कैटरीना इस फिल्म की शूटिंग के लिए लंदन गए हुए थे।