सलमान खान (Salman Khan) व पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) की पहली बार जोड़ी बनने जा रही है। ऐसे में सुपरस्टार अपने बर्थडे व नए साल में फैंस को गुड न्यूज देने जा रहे हैं। ऐसे में यह गुड न्यूज क्या है चलिए जानते हैं।

दरअसल एक तरफ जहां बॉलीवुड के कई दिग्गज स्टार अपनी फिल्मों की रिलीज डेट की घोषणा कर रहे हैं। तो वहीं बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान (Salman Khan) भला कैसे पीछे रह सकते हैं। ऐसे में आज उन्होंने भी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘कभी ईद कभी दीवाली के रिलीज डेट की घोषणा कर दी। सलमान खान व पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) स्टारर फिल्म कभी ईद कभी दीवाली इसी साल के अंत में 30 दिसम्बर को रिलीज होगी। सलमान व पूजा स्टारर इस फिल्म को प्रोड्यूस साजिद नाडियाडवाला कर रहे हैं। जबकि फिल्म का निर्देशन फरहद समजी करेंगे।
पर्दे पर पहली बार दिखेगी सलमान व पूजा की जोड़ी
सलमान खान वैसे तो इंडस्ट्री में लगभग सभी अभिनेत्रियों के साथ काम कर चुके हैं। लेकिन रिपोर्ट की माने तो कभी ईद कभी दीवाली में पहली बार वह पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) के साथ नजर आएंगे। पूजा उम्र में सलमान खान से बेहद छोटी हैं। पूजा की उम्र जहां वर्तमान समय में 31 साल है तो वहीं सलमान 56 साल के हैं। ऐसे में इस फिल्म की रिलीज डेट सामने आने के बाद यह खबरें एक बार फिर से आम हो चली है कि एक बार फिर सुपरस्टार सलमान (Salman Khan) खुद की आधी उम्र की एक्ट्रेस के साथ पर्दे पर रोमांस करते हुए नजर आएंगे। हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब सलमान अपनी उम्र से बेहद छोटी एक्ट्रेस के साथ पर्दे पर रोमांस करते हुए नजर आए। इससे पहले वह सई मांझरेकर के साथ दबंग सिरीज में की फिल्म में नजर आ चुके हैं।
बर्थडे व नए में साल में देंगे गुड न्यूज
सलमान खान (Salman Khan) अपना बर्थडे 27 दिसम्बर को सेलीब्रेट करते हैं। ऐसे में कभी ईद कभी दीवाली फिल्म सुपरस्टार के बर्थडे वीक पर रिलीज होने जा रही हैं। जो निश्चित ही सुपरस्टार के फैंस के लिए बर्थडे गिफ्ट होगा। तो दूसरी तरह नए साल की शुरूआत भी होगी। ऐसे में सलमान अपनी फिल्म कभी ईद कभी दीवाली के जरिए फैंस को एक नहीं बल्कि दो-दो गिफ्ट इस फिल्म के जरिए देंगे।
25 करोड़ कम की फीस
रिपोर्ट की माने तो फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के विशेष अपील पर सलमान खान (Salman Khan) ने कभी ईद कभी दीवाली फिल्म के लिए 25 करोड़ रूपए की फीस कम की है। दरअसल सलमान पहले इस फिल्म के लिए 150 करोड़ अपनी फीस चार्ज करने वाले थे। लेकिन साजिद के अनुरोध पर उन्होंने अपनी 25 करोड़ फीस माफ कर दी है। जिसके बाद अब वह इस के लिए 125 करोड़ बतौर फीस लेंगे।

तो दूसरी तरफ कभी ईद कभी दीवाली फिल्म ईद 2023 में रिलीज होने वाली थी। लेकिन मेकर्स द्वारा इसकी रिलीज डेट में बदलाव किया गया है। अब यह फिल्म 30 दिसम्बर 2022 को सिनेमा घरों में रिलीज होगी।