फिल्मों में सलमान खान के बॉडी डबल का किरदार निभाने वाले सागर पाण्डेय (Sagar Pandey) का बीते शुक्रवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। सागर सलमान खान के लिए कई फिल्मों में बॉडी डबल का काम कर चुके हैं। असल जिंदगी में वह सलमान की तरह की कुंवारे थे।
रिपोर्ट की माने तो सागर (Sagar Pandey) जिम में वर्कआउट कर रहे थे। इसी दरम्यान वह बेहोश हो गए थे। जिन्हें मुम्बई के जोगेश्वरी ईस्ट स्थित एक हॉस्पिटल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सागर पाण्डेय की उम्र 45 से 50 के करीब थी। उन्होंने सलमान खान के डुप्लीकेट के रूप में कई फिल्मों में काम किया। सागर को सलमान का हमशक्ल भी कहा जाता रहा है। सागर के निधन की जानकारी जैसे ही सलमान को हुई। उन्होंने एक पोस्ट शेयर दुख व्यक्त किया और मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

सलमान ने लिखी यह बात
सागर पाण्डेय (Sagar Pandey) के निधन पर सलमान खान ने एक पोस्ट लिखा था। जिसमें उन्होंने लिखा कि दिल से शुक्रिया सागर भाई। सलमान ने तस्वीर पर आरआईपी लिखा। हाथ जोड़ने व दिल टूटने वाली इमोजी को शेयर किया। सलमान ने लिखा मेरे साथ रहने के लिए शुक्रिया अदाकर रहा हूं। सागर भाई आपकी आत्मा को शांति मिले।
सलमान की तरह थे कुंवारे
सागर पाण्डेय (Sagar Pandey) सलमान खान को फालो करते थे। वह सलमान की तरह कुंवारे थे। उन्होंने शादी नहीं की थी। सागर पाण्डेय मूलतः उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के रहने वाले थे। वह मुम्बई अभिनेता बनने आए थे। इंडस्ट्री में जब उन्हें काम नहीं मिला तो वह बॉडी डबल बनने का फैसला किया। सलमान के बॉडी डबल के रूप में उन्होंने कई फिल्मों में काम किया।
इन फिल्मों में किया काम
सागर पाण्डेय (Sagar Pandey) को लेकर कहा जाता है कि वह 50 से ज्यादा फिल्मों में बॉडी डबल का काम कर चुके हैं। पहली बार वह सलमान खान के लिए कुछ कुछ होता है फिल्म में काम किया। इसके बाद उन्होंने सलमान के लिए ट्यूबलाइट, बजरंगी भाईजान, दबंग की तीनों सिरीज फिल्मों में भी उन्होंने सलमान के डुप्लीकेट के रूप में काम किया।
Also Read- Sonakshi Sinha का असली रूप सहम उठे लोग, गुपचुत उनकी अदातों पर उठाने लगे सवाल!