क्रिकेटर कपिल देव की जीवन पर बनी फिल्म 83 अब सिनेमा घर में तहलका मचाने को तैयार है। फिल्म को बॉलीवुड के सितारे बेहद शानदार बता रहे हैं।
मुम्बई। रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 83 दो दिन बाद यानी कि 24 दिसम्बर को सिनेमा घर में रिलीज होने जा रही हैं। फिल्म को लेकर बॉलीवुड के सितारे अपना रिएक्शन दे रहे हैं। तो वहीं रिपोर्ट की माने तो दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने कपिल देव की जीवनी पर बनी फिल्म 83 को टैक्स फ्री कर दिया है।
बॉलीवुड सेलेब्स ने दिया यह रिएक्शन
83 फिल्म की हाल ही स्क्रीनिंग की गई। जिसमें बॉलीवुड सहित क्रिकेट जगत के तमाम हस्तियां शामिल हुई है। फिल्म देखने के बाद सभी ने अपना शानदार रिएक्शन दिया। एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने 83 फिल्म को मास्टर पीस बताया। तो सुनील शेट्टी ने फिल्म को लेकर कहा कि पर्दे पर सिर्फ कपिल देव थे। सुनील शेट्टी लिखते हैं कि फिल्म देखने के बाद उनकी ांखों में सिर्फ आसू था। इस फिल्म को देखकर उनके अंदर भावनाओं का सैलाब उमड़ आया। मैं फिल्म में रणवीर सिंह को देखने गया था। लेकिन उन्हें कहीं स्पॉट नहीं कर सका। मुझे पर्दे पर सिर्फ कपिल देव नजर आए। कपिल देव को जिस तरह से पर्दे पर दिखाया गया है उसे देख मैं स्तब्ध हूं।
बता दें कि 25 जून 1983 का दिन भारतीयों के लिए बेहद खास रहा। इस दिन लोगों को एक अवश्वसनीय एहसास हुआ। जिसे याद कर लोग आज भी गर्व से भर जाते हैं। इस दिन भारत ने पहली बार विश्व कप जीता। जिसे एक बार फिर से हम पर्दे पर फिल्म 83 के जरिए देखेंगे।
ये सितारे आएंगे नजर
फिल्म 83 दो दिन यानी कि 24 दिसम्बर को सिनेमा घरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म में कपिल देव के किरदार में रणवीर सिंह नजर आएंगे। जबकि उनकी पत्नी का किरदार दीपिका पादुकोण नजर आ रही हैं। लम्बे समय से बनकर तैयार यह फिल्म कोरोना महामारी की वजह से रिलीज नहीं हो सकी। लिहाजा अब यह फिल्म रिलीज होने जा रही है। फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, एमी विर्क जैसे कई अन्य दिग्गत सितारे नजर आएंगे।