Rewa : जिले में इन दिनों कड़ाके की ठण्ड पड़ रही हैं। ऐसे में कलेक्टर रीवा ने प्रायमरी स्कूलों का समय बदलने जाने का आदेश जारी किया है।
Rewa : रीवा। नए साल की शुरूआत से ही ठण्ड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दी हैं। आलम यह है कि दिनभर सूर्य भगवान गायब रहते हैं। जिससे दिन में भी रात जैसी ठण्ड का एहसास होता है। दिनभर गलन बनी रहती हैं। जिले में बढ़ती ठण्ड को देखते हुए कलेक्टर रीवा मनोज पुष्प ने एक आदेश जारी किया है। आदेश में उन्होंने जिले में संचालित सभी प्रायमरी स्कूलों के समय में परिवर्तन किया है।
कितनी बजे से लगेगी स्कूलें
कलेक्टर मनोज पुष्प द्वारा जारी आदेश की माने तो अब जिलेभर में जितनी भी प्रायमरी स्कूलें संचालित हैं वह सभी सुबह 10.30 बजे से संचालित होगी। बता दें कि अभी तक प्रायमरी स्कूलें 8 से लेकर 9 बजे के बीच में संचालित होती रही हैं। लेकिन बढ़ती ठण्ड को देखते हुए नन्हें-मुन्हें बच्चे इस ठण्ड की चपेट में न आए। इस वजह से कलेक्टर ने सभी स्कूलों का समय परिवर्तन किए जाने का निर्णय लिया है। आदेश के मुताबिक अब सुबह साढ़े 10 बजे से सभी प्रायमरी स्कूल संचालित की जाएगी।
बढ़ रही है गलन
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आगामी जनवरी महीने में गलन भरी ठण्ड जिलेभर में जारी रहेगी। जिस दिन धूप रहेगी उस भले ही गलन का एहसास कम हो, लेकिन सुबह और शाम के समय गलन भरी ठण्ड का सितम जारी रहेगा। बताते चले कि गलन भरी ठण्ड के अलावा घना कोहरा भी इन दिनों अपना विराकल रूप दिखा रहा है। जिस वजह से सड़क दुर्घटनाएं होने की संभावनाएं ज्यादा बन जाती है। ऐसे में सड़कों पर वाहन दौड़ाते समय किसी को एक सीमित गति में वाहन चलाने की भी सलाह प्रशासन द्वारा दी जाती है।
Also Read- साल 2023 का धमाका ऑफर! 64 मेगापिक्सल से लैस Oppo का यह फोन खरीदे मात्र 999 रूपए में