Rewa Road Accident : शहर के विश्वविद्यालय मार्ग इंटौरा के पास एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि 4 लोग बुरी तरह से जख्मी बताए जा रहे हैं। हादसा कैसे हुआ फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर इसकी जांच कर रही हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो यह सड़क दुर्घटना इतनी भयावह रही कि एक्सयूव्ही कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। इस सड़क दुर्घटना को जिसने भी देखा लोगों के होश उड़ गए। मौके पर मौजूद लोग यह कहते हुए नजर आए कि अब सड़क पर चलने में डर लगने लगा। क्योंकि कब कहां से कौन आकर ठोकर मार दें कोई भरोसा नहीं हैं।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि एक्सयूव्ही कार ने दो बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मारी है। जिससे बाइक सवार मौके पर ही बिखर गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत इस सड़क दुर्घटना की जानकारी डायल 100 को दी। मौके पर पहुंची डायल 100 ने एम्बुलेंस को मौके पर बुलाया और तुरंत घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। बताया जाता है कि अस्पताल में इलाज के दौरान एक शख्स की मौत हो गई है। जबकि 4 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है। इस दुर्घटना में बताया जाता है कि 3 लोगों को गंभीर चोटें हैं। उनके हाथ पैर टूट गए हैं।
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है, कार किसी है इसका पता लगा रही हैं। बताया तो यह भी जाता है कि कार चालक मौके से फरार हो गया है। यह घटना शाम तकरीबन साढ़े 4 बजे की बताई जा रही है। एक्सयूव्ही कार सिरमौर की ओर से रीवा जा रही थी। जो तेज रफ्तार में थी। जैसे कार इटौरा के समीप पहुंची वह अज्ञात वाहन से टकरा गई। अनियंत्रित कार ने 3 बाइक सवारों को रौंदते हुए डिवाइडर से जा टकराई। कार की रफ्तार काफी तेज थी। जिस वजह से कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।

एक शख्स की हुई पहचान
इस दुर्घटना जिस व्यक्ति की मौत हुई है वह एक दूधवाला था। जो रमपुरवा फूल देवास का निवासी था। जिसका नाम भूपेश पटेल है। मृतक रोज दूध का व्यापार करने रीवा आया करता था। शनिवार की शाम वह घर लौटते समय इटौरा के समीप इस सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
MP News : खेत में भाई के साथ चारा काटने गई नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार