Rewa : कोदौं की रोटी खाकर जिले का एक पटेल परिवार अचेत हो गया। जिन्हें गंभीरावस्था में संजय गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
रीवा। कोदौं पुराने जमाने का एक पौष्टिक भोजन है। लेकिन बदलते समय के साथ यह पूरी तरह से विलुप्त हो चुका हैं। पुराने जमाने के लोग आज भी कोदौं को बहुत मिस करते हैं। जिनकी जुबान से अक्सर यह सुनने को मिल जाता है कि हमारे जमाने में कोदौं का सेवन किया जाता था। जो बेहद पौष्टिक होता था।
इसका सेवन करने वाले लोग बहुत मजबूत होते थे। लेकिन जिले से एक ऐसा ताजा मामला सामने आ रहा है। जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि सुबह नाश्ते में कोदौं से बनी रोटी का सेवन किया और परिवार के सभी सदस्य थोड़ी देर में अचेत हो गए।
यह मामला जिले के गढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कैथा गांव का है। जहां एक पटेल परिवार ने सुबह नाश्ते में कोदौं से बनी रोटी का सेवन किया और फिर सभी अचेत हो गए। रोटी का सेवन करने के बाद एक-एक करके सभी की तबियत बिगड़ने लगी। जिन्हें सबसे पहले नजदीक अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
जहां डॉक्टरों ने सभी की हालत गंभीर देखते हुए संजय गांधी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां सभी का इलाज चल रहा है। पीड़ितों ने मीडिया से बातचीत में बताया कि वह सभी हैरान है कि आखिर कोदौं में ऐसा क्या था जिस वजह से वह बीमार हो गए। फिलहाल सभी की हालत ठीक है और इनका इलाज चल रहा है।
Also Read- Rewa : लापरवाही मामले में महिला एवं बाल विकास परियोजना के 5 अधिकारियों कमिश्नर ने थमाया नोटिस