Rewa News : लोगों से मवेशी न छोड़ने की जा रही अपील
Rewa News : रीवा। कलेक्टर मनोज पुष्प नगर निगम प्रशासन को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि शहर में घूमने वाले आवारा पशुओं की धर-पकड़ शुरू करके उन्हें सुरक्षित स्थान पर रखा जाए। कलेक्टर के निर्देशन के बाद नगर निगम अमला एक्शन में आ गया है। शहर में आवारा घूम रहे आवारा पशुओं को पकड़कर उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाया जा रहा है।

मवेशी न छोड़ने दी जा रही समझाइश
शहर की सड़कों पर शाम होते ही आवारा मवेशियों का जमावड़ लग जाता है। जिससे आए दिन सड़क दुर्घटनाओं जैसी स्थितियां निर्मित होती हैं। आवारा मवेशियों को पकड़ने के लिए इन दिनों ननि अमला पूरी तरह से मुस्तैद है। ननि अमले द्वारा शहर में घूम रहे आवारा पशुओं को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर ले जाया जा रहा है। साथ ही पशु पालकों को यह भी समझाइश दी जा रही है कि अपने-अपने मवेशियों को आवारा न छोड़े। यह किसी की मौत का कारण बन सकते हैं। इन्हें अपने घर पर सुरक्षित रखें।
बताते चले कि बीते दिनों एक युवक आवारा मवेशी से टकरा जाने के कारण बुरी तरह से घायल हो गया था। युवक के सिर पर गंभीर चोटें आई थी। जिले इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां चल एक दिन उपचार के दरम्यान युवक ने दम तोड़ दिया था।
Also Read- Rewa News : विप्र सेवा संघ ने 340 लोगों को लगवाई कोरोना की फर्स्ट एवं सेकण्ड डोज