Rewa News : विप्र सेवा संघ ने 340 लोगों को लगवाई कोरोना की फर्स्ट एवं सेकण्ड डोज

Rewa News : विप्र सेवा संघ ने 340 लोगों को लगवाई कोरोना की फर्स्ट एवं सेकण्ड डोज

Rewa News : विप्र सेवा संघ ने 340 लोगों को लगवाई कोरोना की फर्स्ट एवं सेकण्ड डोज

Rewa News : विप्र सेवा संघ रीवा द्वारा आज शहर के दो स्थानों पर कोरोना की फर्स्ट एवं सेकण्ड डोज टीकाकरण का शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 340 लोगों को यह टीका लगवाया गया।

Rewa News : विप्र सेवा संघ द्वारा समाजहित में नित रोज नेक काम किए जा रहे हैं। कोविड-19 के दौर में समाज द्वारा मास्क, सेनेटाइजर सहित कई उपकरण लोगों को मुहैया करवाया गया। साथ ही कोरोना बीमारी से बचने की जानकारी दी गई। चूंकि कोरोना का दौर अभी पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ। जो लोग अभी भी टीकाकरण से वंचित रह गए थे। उन्हें शिविर के माध्यम से यह टीका लगाने का काम आज विप्र सेवा संघ द्वारा किया गया।

Rewa News : विप्र सेवा संघ ने 340 लोगों को लगवाई कोरोना की फर्स्ट एवं सेकण्ड डोज

विप्र सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बताया कि मध्यप्रदेश टीकाकरण महाअभियान में समाज सेवी संस्था विप्र सेवा संघ द्वारा आज शहर के दो स्थानों पर पहला टीआरएस कालेज व दूसरा पेंटीयम प्वाइंट कॉलेज में टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 12 साल से लेकर 60 साल तक के लोगों को करोना की प्रिकॉशन डोज, फर्स्ट और सेकंड डोज की वैक्सीन लगाई गई। टीआरएस कॉलेज में आयोजित टीकाकरण शिविर में 159 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। जबकि पेंटीयम प्वाइंट कॉलेज में 181 लोगो का टीकाकरण किया गया। दोनों शिविरों में कुल 340 लोगों को टीकाकरण किया गया।

Rewa News : विप्र सेवा संघ ने 340 लोगों को लगवाई कोरोना की फर्स्ट एवं सेकण्ड डोज

इनका रहा सराहनीय योगदान

Rewa News : टीकाकरण शिविर में मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव शुक्ला, डॉ. वसंत कुमार अग्निहोत्री, टीकाकरण अधिकारी , नरेंद्र मिश्रा (सी एम एच ओ), डॉ. आरती तिवारी, पुष्पा शर्मा,साधना शुक्ला, प्रोफेसर महेश शुक्ला, प्रो. संजय मिश्रा, श्रवण त्रिपाठी, विनय त्रिपाठी, उमाकांत तिवारी, सौरव मिश्रा, श्याम मिश्रा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण शामिल रहे। उक्त शिविर को सफल बनाने में टीआरएस कालेज के प्रिन्सिपल डॉ. केके शर्मा एवं पेंटीयम प्वाइंट कॉलेज के संचालक बीएन त्रिपाठी का भरपूर सहयोग विप्र सेवा संघ को मिला।

Also Read- Sidhi News : दुअरा हल्का पटवारी को 5000 की रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस ने किया ट्रेप

Also Read- MP News : मप्र के शिक्षक एवं छात्रों के लिए शानदार खबर, अक्टूबर माह में 10 दिनों की छुट्टी का आदेश जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *