Rewa News : रीवा। गुरूवार का दिन गुढ़ क्षेत्र के लिए घटनाओं से भरा रहा। सुबह 9 बजे के करीब पहले बस बल्कर से टकराई। जिसमें कई लोग घायल हुए। दूसरी दुर्घटना दो बाइकों के बीच हुई है। जिसमें एक की मौके पर मौत हो गई है। जबकि 4 गंभीर रूप से जख्मी हुए है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुढ़ थाना क्षेत्र के चौड़ीयार मोड़ में दो बाइकों की आपस में टक्कर हुई है। जिसकी जानकारी राहगीरों ने तत्काल 100 डायल को दी। सूचना पाकर पुलिस एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहंुची। घायलों को तत्काल इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
जहां अस्पताल पहुंचते ही एक युवक ने दम तोड़ दिया। जबकि 4 घायलों का इलाज चल रहा है। मृतक बाइक सवार का शव मर्चुरी में रखवा दिया गया है। दूसरी तरफ पुलिस ने दोनों बाइकों को थाने ले गई। बाइक के नम्बरों के आधार पर घायलों के परिजनों को सूचना दी।
दो बाइकों की आपस में यह टक्कर शाम तकरीबन 5 बजे हुई है। एक बाइक रीवा से गुढ़ की ओर जा रही थी। जिसमें तीन लोग सवार थे। तो वहीं दूसरी बाइक गुढ़ से रीवा की ओर जा रही थी। जिसमें एक पुरूष व महिला सवार थे। बताया जाता है कि जैसे ही दोनों बाइक सवार गुढ़ चौड़ियार मोड़ के समीप पहुंचे इनकी आपस में टक्कर हो गई। जिससे सड़क पर ही दोनों बाइक सवार बिखर गए।
फटा सिर, 4 हुए जख्मी
इस दुर्घटना के बारे में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों ही बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे। नेशनल हाईवे 39 मार्ग कंक्रीट होने के कारण एक बाइक चालक का सिर फट गया है। जबकि चार लोग को गहरी चोटें आई है। जिस युवक का सिर फटा है उसका पूरा खून सड़क में बह गया था।
Also Read- Rewa News : एसएएफ चौराहे में शराब के नशे में हंगामा मचाने वाले दो आरक्षकों को एसपी ने किया निलंबित