Rewa News : 3500 की रिश्वत लेते र्क्लक ट्रेप, विवाह प्रमाण पत्र बनाने मागे थे 6 हजार रूपए

Rewa News : 3500 की रिश्वत लेते र्क्लक ट्रेप, विवाह प्रमाण पत्र पंजीयन बनाने मागे थे 6 हजार रूपए

Rewa News : रीवा। कलेक्ट्रेट कार्यालय में पदस्थ बाबू सहायक ग्रेड-3 को लोकायुक्त पुलिस ने 3500 रूपए की रिश्वत लेते ट्रेप किया है। क्लर्क ने फरियादी से विवाह प्रमाण पत्र पंजीयन बनाने के एवज में 6000 रूपए रिश्वत की मांगी की थी।

ट्रेपिंग मामले की जानकारी देते हुए लोकायुक्त एसपी गोपाल धाकड़ ने मीडिया को बताया कि फरियादी मनीष प्रजापति निवासी बेलवा बड़गैयान सिरमौर ने कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि कलेक्ट्रेट कार्यालय में एमडीएम क्लर्क सहायक ग्रेड-3 आशुतोष मिश्रा विवाह पंजीयन बनाने के एवज में 6000 रूपए की रिश्वत की मांग रहे है। जिसमें से वह क्लर्क को 2500 रूपए दे चुका है, जबकि 3500 रूपए शेष देना बाकी है।

फरियादी मनीष प्रजापति ने लोकायुक्त एसपी को बताया कि पिछले जून माह से वह विवाह प्रमाण पत्र के लिए परेशान हैं। लेकिन कलेक्ट्रेट में पदस्थ क्लर्क उसके कार्य में हीला-हवाली कर रहे हैं। वह उनका काम नहीं कर रहे हैं। वह पैसे लेने का दवाब बना रहे हैं। साथ ही यह भी धमकी दे रहे हैं कि यदि पैसे नहीं दिए तो उसका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। मजबूरी में उसे 2500 रूपए देने पड़े हैं।

शेष 3500 रूपए देना हैं। फरियादी की शिकायत को तस्दीक कराने के बाद लोकायुक्त एसपी ने क्लर्क को रंगे हाथ पकड़ने एक टीम तैयार की। जैसे ही बीते दिनों मनीष प्रजापति ने क्लर्क को 3500 रूपए थमाया। लोकायुक्त पुलिस ने उन्हें रंगे हाथों ट्रेप कर लिया। लोकायुक्त पुलिस पकड़े गए बाबू के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई कर रही है।

Also Read- Rewa News : विप्र सेवा संघ रीवा ने किया रक्तदान, 50 यूनिट रक्त हुआ एकत्रित

Also Read- Mukesh Ambani की पत्नी नीता अंबानी सप्ताह में एक दिन बच्चों को खर्च के लिए देती थी महज इतने रूपए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *