Rewa News : रीवा शहर को जाम से निजात दिलाने एक और फ्लाई ओवर बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है। यह फ्लाई ओवर सिरमौर चौराहे से सुभाष तिराहा तक बनाया जाएगा। इसके अलावा सुभाष तिराहा से विश्वविद्यालय मार्ग व बोदाबाग मार्ग पर थर्ड लेग फ्लाई ओवर का निर्माण कराया जाएगा। इस फ्लाई ओवर निर्माण कार्य की लागत 33 करोड़ रूपए रखी गई है।
खबरो की माने तो इस फ्लाई ओवर निर्माण कार्य का काम सतना की विंध्या कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया गया है। फिलहाल इस फ्लाई ओवर की मंजूरी के लिए प्रस्ताव राज्य शासन के पास भेजा गया है। शासन की मंजूरी मिलने के बाद सेतु निगम एवं निर्माण एजेंसी के बीच एग्रीमेंट होगा। जिसके बाद फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य शुरू होगा।
12 मीटर चौड़ा होगा फ्लाई ओवर
सिरमौर चौराहे से सुभाष तिराहे तक जो फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य कराया जाना है। उसकी चौड़ाई 12 मीटर होगी। जबकि सुभाष तिराहे से बोदाबाग मार्ग, विश्वविद्यालय मार्ग पर बनने वाले फ्लाई ओवर की चौड़ाई साढ़े 7-7 मीटर होगी। माना जा रहा है कि इस फ्लाई ओवर के बन जाने से सिरमौर चौराहे में लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी। बताते चले कि अब तक रीवा शहर को 4 फ्लाई ओवर की सौगात मिल चुकी है। जिसमें सबसे पहला सिरमौर चौराहा, समान तिराहा, रेलवे स्टेशन के पास आरओबी व आखिरी रतहरा फ्लाई ओवर शामिल है।
220 मीटर होगी चौड़ाई
सिरमौर चौराहा से बनने जा रहे थर्ड लेग फ्लाइे ओवर की लागत 33 करोड़ रूपए रखी गई है। रिपोर्ट की माने तो सिरमौर चौराहे से सुभाष तिराहा तक बनने वाले फ्लाई ओवर की लम्बाई 220 मीटर होगी। जबकि सुभाष चौराहे से विश्वविद्यालय मार्ग पर बनने वाले फ्लाई ओवर की लागत 210 मीटर होगी। तो वहीं सुभाष तिराहे से बोदाबाग मार्ग पर बनने वाले फ्लाई ओवर की लागत 300 मीटर रखी गई है।
Also Read – कोरियर द्वारा दिल्ली से रीवा के लिए आई 10 लाख की कफ सिरप पुलिस ने की जब्त