Rewa News : चाची के प्यार में पागल भजीते ने जो खौफनाक कदम उठाया वह रिश्ते को न सिर्फ तार-तार कर देने वाला था, बल्कि जिसने भी इस घटना को सुना उसके होश उड़ गए। यह पूरी घटना शहर के समान थाना क्षेत्र के छात्रपति नगर की है।
क्या है घटना क्रम
पुलिस सूत्रों की माने तो एक भतीजा चाची के प्यार में पागल हो गया था। उसने चाची को एक कमरे में बंद कर लिया। इसे बाद उसने ब्लेड से हमला करके चाची को घायल कर दिया। इसके बाद खुद की भी नसें काट ली। युवक द्वारा उठाए गए आत्मघाती कदम की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली वह मौके पर पहुंची और लहु-लुहान चाची भतीजे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है और हालक नाजुक बताई जा रही है।
यह है पूरा मामला
बताया जाता है कि आरोपी युवक गढ़ थाना अंतर्गत सिगटी गांव का रहने वाला है। जिसका नाम विनय दुबे हैं। वह बीते दिनों चाचा के घर पहुंचा। जहां वह चाची से विवाद करने लगा। इसके बाद युवक ने चाची के बच्चे व उसकी सास को घर से बाहर निकाल दिया। फिर चाची को एक कमरे में बंद कर दिया। जहां चाची से उसने जमकर विवाद किया। इस दौरान युवक ने ब्लेड निकाली और चाची पर ताबड़तोड़ ब्लेड से हमला कर दिया। जिससे चाची लहू-लुहान हो गई। चाची को घायल करने के बाद युवक ने खुद पर भी हमला कर दिया। अपनी नसें काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। जैसे ही पूरे मामले की जानकारी पड़ोसियों को हुई। उन्होंने तत्काल पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रक्त रंजित स्थिति में चाची-भतीजे को घर से बाहर निकाला और 100 डायल की मदद से इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।
वहीं चाची के पति रजनीश दुबे की माने तो आरोपी युवक विनय दुबे महिला के रिश्ते के भतीजा है। जो चाची दो वर्ष से परेशान करता था। इसलिए महिला का पति रीवा में कमरा लेकर रहने लगा था। सूत्रांे के माने तो भतीजा अपनी चाची के एकतरफा प्यार में पागल था। इसलिए उसने बीते दिनों समान थाना स्थित छत्रपति नगर पहुंचकर इस आत्मघाती हमले को अंजाम दिया।