Rewa News : लाखों रूपए लेकर रीवा की लड़की ने मंदिर में राजस्थानी युवक के साथ लिए 7 फेरे, रास्ते से दुल्हन फरार

Rewa News : लाखों रूपए लेकर रीवा की लड़की ने मंदिर में राजस्थानी युवक के साथ लिए 7 फेरे, रास्ते से दुल्हन फरार

Rewa News: Rewa’s girl took 7 rounds with Rajasthani youth in the temple with lakhs of rupees, bride escaped from the way

Rewa News : रीवा शहर से शादी में ठगी का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जहां दुल्हन शादी के नाम पर लड़के पक्ष से लाखों रूपए लिए, मंदिर में शादी की और वहां से विदा हुई, लेकिन रेलवे स्टेशन पहुंचने से पूर्व ही आधे रस्ते से फरार हो गई।

कहां से शुरू हुई ठगी की कहानी

शादी में ठगी की कहानी राजस्थान से ही शुरू हुई। जहां रीवा का एक लड़का रहता था। उसकी दोस्ती एक राजस्थानी परिवार से हुई। जब दो लोग आपस में घुल मिल गए तो एक दूसरे से अपना दुख दर्द शेयर करने लगे। एक दिन महिला ने कहा कि सब कुछ अच्छा है, लेकिन मेरे भाई की शादी नहीं हो रही है। अगर आपके रीवा तरफ कोई लड़की हो तो शादी करा दो। यहीं से रीवा का युवक ठगी का प्लान बना लिया है।

दिखाई 5 लड़कियों की फोटो

रिपोर्ट की माने तो रीवा के लड़के ने एक दिन राजस्थानी महिला को 5 लड़कियों की फोटो दिखाई। जिसमें से उस महिला ने एक लड़की को पसंद कर लिया। फिर युवक ने गरीब परिवार की लड़की बताकर एक लाख रूपए शादी में लगने की बात की। लड़के पक्ष देने को तैयार हो गए। दूल्हे की बहन का आरोप है कि उसने एक लाख रूपए दिए। और मंदिर में शादी की बात तय हुई। बीते दिनों विधिवत शादी मंदिर में हुई। जहां लड़की, उसकी मां एवं भाई शामिल हुए। शादी के बाद दुल्हन मंदिर से राजस्थान के लिए विदा हुई। लेकिन रेलवे स्टेशन पहुंचने से पहले वह फरार हो गई।

चोरहटा थाने पहुंचे शिकायत लेकर

ठगी का शिकार परिवार 7 सितंबर की शाम लुटेरी दुल्हन की रिपार्ट दर्ज कराने चोरहटा थाने पहुंचे। कहा कि रीवा रेलवे स्टेशन से दुल्हन फरार हो गई है। बताया कि वह राजस्थान के सीकर जिले में रहने वाले है। 7 सितंबर को कैलाश चन्द्र वर्मा की शादी कराने रीवा आए थे। हिन्दू रीति रिवाज से रीवा जिले में नहर के किनारे एक मंदिर से शादी हुई है। हालांकि मंदिर कहा है यह पीडित परिवार को जानकारी नहीं है।

शादी के चार घंटे बाद दुल्हन फरार

पीडित परिवार ने दावा किया कि कैलाश चन्द्र वर्मा की शादी शिवानी नाम की लडकी से हुई है। शादी से पहले बिचौलिए ने एक लाख रुपए की रकम नकद ली। इसके बाद लडकी के माता और पिता पंडित लेकर पहुंचे। दोपहर में शादी संपन्न होने के बाद विदाई हो गई। शाम को एक ही आटो में दुल्हा व दुल्हन, दुल्हे का जीजा व दीदी अपने साथ दुल्हन की मां को लेकर रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुई। दुल्हन की मां बस स्टैंड में उतर गई। वहीं दुल्हन शादी के चार घंटे के भीतर रेलवे स्टेशन से चकमा देकर भाग गई।

शादी वाला स्थान मिल रहा न दुल्हन पक्ष के लोग

सूत्रों की मानें तो राजस्थान का पीडित परिवार घटना के बाद से परेशान है। वे पहले जीआरपी थाने रिपार्ट दर्ज कराने पहुंचे। इसके बाद वहां से चोरहटा थाने गए, लेकिन घटना स्थल गुढ क्षेत्र अथवा गोविंदगढ प्रतीत होने पर एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। पीडित परिवार न लडकी का घर जानते है न नाम व पता। उनके पास सिर्फ शादी के फोटो व मोबाइल नंबर है। ऐसे में साइबर सेल से मदद ली जा रही है। फिलहाल इस मामले की कहीं रिपार्ट नहीं दर्ज हुई है।

Also Read- Tips and tricks for mobile : फोन को चार्ज में लगाने के दौरान कभी न करें यह गलतियां, वरना हो जाएगा ब्लॉस्ट

Also Read- Rewa News : युवक हाथ जोड़ करता रहा मिन्नते, दबंग बरसाते रहे लाठियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *