Rewa News : नगर निगम रीवा में कर्मचारियों की लम्बे समय से कमी है। जिसे पूरा करने के लिए अब पहल की गई। खबरों की माने तो नगर निगम रीवा 130 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए कमर कस चुका है। जिसके लिए एक प्रस्ताव तैयार करके शासन को भेजा गया है। शासन स्तर से स्वीकृति मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया जाता है कि नगर निगम में कर्मचारियों की काफी कमी है। आवश्यकता स्थायी कर्मियों की है, लेकिन जब तक स्थायी भर्ती नहीं होती है तब तक नगर निगम अस्थायी यानी कि संविदा भर्ती कर सुगमता पूर्व नगर निगम के कार्य को आगे बढ़ाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया की पहल महापौर अजय मिश्रा बाबा द्वारा की गई है।
बता दें कि नगर निगम द्वारा जिन 130 पदों पर भर्ती की जानी है वह पूर्णतः संविदा बेस्ड होगी। हालांकि इस भर्ती प्रक्रिया के लिए एमआईसी से सहमत मिल चुकी है। जिसके बाद आगे की प्रक्रिया के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। वहां मंजूरी मिलने के बाद भर्ती की प्रक्रिया तेज कर दी जाएगी।
कौन-कौन पदों पर होगी भर्ती
नगर निगम रीवा कुल 130 पदों पर भर्ती करेगा। जो अलग-अलग डिपार्टमेंट के लिए होगी। जिन पदों पर भर्ती की जानी है उसमें 15 पद कम्प्यूटर ऑपरेटर, फायर बिग्रेड मैनेजर 1 पद, सहायक सब इंजीनियर 10 पद के अलावा कार्यालय सहायक सहित कई अन्य पदों पर भर्ती की जानी है। जैसे ही शासन स्तर से भर्ती के लिए मंजूरी मिलेगी, आगे की कार्रवाई नगर निगम द्वारा शुरू की जाएगी।
सालों से नहीं हुई स्थायी नियुक्ती
जानकारों की माने तो नगर निगम रीवा में कई सालों से स्थायी नियुक्तियां नहीं हुई है। जबकि इस दरम्यान कई ऐसे कर्मचारी हैं जो रिटायरमेंट हुए। रिटायरमेंट हुए कर्मचारियों के पद आज भी खाली है। इन खाली पदों की वजह से नगर निगम का कार्य प्रभावित हो रहा है। स्थायी कर्मचारियों की नियुक्ति न होने की वजह शासन को माना जा रहा है। ऐसे में महापौर रीवा ने संविदा आधार पर भर्ती प्रक्रिया किए जाने की पहल की है। ताकि नगर निगम का काम प्रभावित न हो। जैसे ही शासन स्तर पर भर्ती के लिए मंजूरी मिलेगी, आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Also Read- जब लोगों के सामने आया Kiara Advani का छिपा हुआ टैलेंट, तो फैंस ने दे डाली यह सलाह