Rewa News : रीवा लोकायुक्त पुलिस ने एक प्राचार्य को 25 हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रेप किया है। प्राचार्य ने एरियर भुगतान के लिए घूंस मांगी थी।
Rewa News : रीवा लोकायुक्त पुलिस पिछले कई दिनों से रिश्वत मांगने वाले अधिकारियों पर अपना शिकंजा कस रही हैं। बीते दिनों रीवा कलेक्ट्रेट कार्यालय में पदस्थ एक क्लर्क को लोकायुक्त पुलिस ने 3500 रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ ट्रेप किया था। तो वहीं आज एक प्राचार्य को 25000 रूपए की रिश्वत लेते ट्रेप किया है।
लोकायुक्त पुलिस ने आज की गई कार्रवाई की जानकारी देते हुए मीडिया को बताया कि फरियादी अशोक सिंह बघेल जो एक शिक्षक हैं। उन्होंने लोकायुक्त पुलिस कार्यालय में आकर शिकायत दर्ज कराई कि कमलेश तिवारी प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लालगांव उनका एरियर भुगतान करने के एवज में पैसों की मांग कर रहे हैं। वह प्राचार्य को पूर्व में 5000 रूपए दे चुके हैं। जबकि अभी प्राचार्य 25000 रूपए की और मांग कर रहे हैं।
लोकायुक्त एसपी गोपाल धाकड़ ने फरियादी की शिकायत की सबसे पहले जांच कराई। जो सही पाई गई। जिस पर एसपी ने निरीक्षक जियाउल हक के अगुवाई में एक टीम तैयार की और प्राचार्य को ट्रेप करने के लिए भेजा। आज जैसे ही शिक्षक अशोक सिंह बघेल ने प्राचार्य को 25000 रूपए थमाएं। समीप ही मौजूद लोकायुक्त पुलिस ने उन्हें ट्रेप कर लिया।
प्राचार्य के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई कर रही है। इस ट्रेपिंग कार्रवाई में उप निरीक्षक प्रवीण सिंह परिहार सहित अन्य लोकायुक्त की टीम शामिल रही।
Also Read- हर दिन 50 रूपए की बचत कर बनाए 31 लाख, जाने Post Office की यह जर्बदस्त स्कीम
Also Read- Rewa News : 3500 की रिश्वत लेते र्क्लक ट्रेप, विवाह प्रमाण पत्र बनाने मागे थे 6 हजार रूपए