Rewa News : विश्व हिन्दू परिषद छात्रावास की निःशक्त कन्याओं को कराया भोजन
Rewa News : विश्व हिंदू परिषद के सामाजिक समरसता आयाम के द्वारा निशक्त कन्या छात्रावास घोघर में नवरात्रि के पांचवे दिन कन्या भोज का आयोजन किया गया। जिला मंत्री मनीष मिश्रा ने बताया कन्या भोज का आयोजन विश्व हिंदू परिषद के द्वारा प्रतिवर्ष किया जाता है।

जिसका संयोजन सामाजिक समरसता के विभाग प्रमुख प्रदीप पाठक ने किया। सबसे पहले सभी कार्यकर्ताओं ने सभी कन्याओं के पैर धुले। जिसके बाद मातृ शक्तियों के द्वारा सभी कन्याओं के पैरों में महावर एवं माथे पर टीका लगाकर उनकी आरती उतारी गई।
Rewa News : सभी कन्याओं को एक साथ बैठाकर विभिन्न मिष्ठानों एवं फलों से सजी थालियां लगाकर कन्याओं को परोशी गई। सभी कार्यकर्ताओं ने पैर छूकर मां दुर्गा स्वरूप कन्याओं से आशिर्वाद लिया। इस दौरान मुख्य रूप से दिव्यांशु गौतम, धीरू विश्वकर्मा, कैलाश शुक्ला, लखन लाल यादव, प्रीति मिश्रा, उषा शुक्ला, सपना सिंह, रत्नेश चतुर्वेदी, सुमित पांडे, उपेंद्र उपाध्याय, मनोहर थारवानी एवं कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।