Rewa News : मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित भीड़ हल्का बल प्रयोग कर भगाया
Rewa News : रीवा। दो दिन पूर्व लापता हुए युवक की आज लाश मिली है। जिसके बाद आक्रोशित परिजनों ने रीवा-सतना मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। जैसे ही जाम की जानकारी पुलिस को लगी वह मौके पर पहुंची और जाम खोलने की समझाइश मृतक के परिजनों को दी। लेकिन परिजन पुलिस की बात मानने के बजाय और आक्रोशित हो उठे। भीड़ में मौजूद महिला एवं पुरूष पत्थरबाजी पर उतर आए। लिहाजा पुलिस ने भी हल्का बल प्रयोग करते हुए भीड़ को वहां से भगाया।
घटना के संबंध में मिली जानकारी की माने तो शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित लखौरी बाग तालाब में दो दिन पूर्व चोरहटा थाना क्षेत्र के टेकुआ गांव निवासी अरविंद पटेल नाम का युवक मछली मारने गया हुआ था। जहां से वह लापता हो गया। परिजनों द्वारा उसकी खूब तलाश की गई, लेकिन वह कहीं नहीं मिला।

Rewa News : अंततः परिजनों ने अरविंद पटेल के लापता हेाने की खबर पुलिस को दी। पुलिस लापता युवक मामले में कुछ कार्रवाई कर पाती, इससे पहले ही आज एक लखौरी बाग क्षेत्र में लाश पाई गई। जिसकी पहचान अरविंद पटेल नामक युवक के रूप में हुई। शव को क्षत-विक्षत हालत में देख परिजन आक्रोशित हो उठे और वह हत्या की आशंका जताते हुए चोरहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत रीवा-सतना मार्ग में एजी कॉलेज के समीप शव रखकर जाम लगा दिए। आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों का कहना है कि युवक की हत्या की गई है जिसके हत्यारों को गिरफ्तार किया जाए।
बरसाए पत्थर
Rewa News : प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो सड़क पर शव रखकर मृतक के परिजन एक तरफ जहां आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। तो वहीं भीड़ में मौजूद कुछ लोग उपद्रव मचा रहे थे। जिन्हें पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। तो पूरी भीड़ उग्र हो गई और पत्थराजी पर उतर आई। इस दरम्यान पुरूषों के साथ ही महिलाओं ने भी पत्थर बरसाए। हालांकि बाद में पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए उपद्रव मचा रहे लोगों को वहां से खदेड़ा, तब जाकर मामला शांत हुआ।

Rewa News : मामले को गंभीरता से लेते हुए भीड़ वाले स्थान पर शहर के लगभग तमाम थानों का बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस के अन्य बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पूरे मामले को लेकर नायब तहसीलदार यतीश शुक्ला का कहना था कि लापता युवक की लाश मिलने से परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं वह आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है। भीड़ में कुछ उपद्रवी लोग भी थे जिन्होंने शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश की थी। लेकिन उन्हें खदेड़ दिया गया है। फिलहाल मृतक के परिजनों को यह आश्वासन दिया गया है कि पूरे मामले की जांच की जाएगी, यदि कोई भी दोषी पाया जाता है तो उन्हें बक्शा नहीं जाएगा।
Also Read- मात्र 831 रूपए में मिल रहा 25000 कीमत वाला Redmi Note 11 Pro +5G फोन, जाने ऑफर