Rewa News : कमलेश केवट 35 वर्ष निवासी आमिलकोनी थना चाकघाट मंगलवार की सुबह से लापता है। पुलिस को उसके कपड़े नदी किनारे मिले। लिहाजा डूबने की आशंका के चलते गोताखोर नदी में उसकी तलाश करने में जुटे हुए हैं।
कमलेश केवट मंगलवार की सुबह घर में बिना बताएं कहीं चला गया। जब काफी देर तक नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। टमस नदी के किनारे उसके कपड़े पड़े मिले। अनहोनी की आशंका की वजह से उसने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर की मदद से पानी में उसकी सर्चिंग की। हालांकि बुधवार को खबर लिखे जाने तक युवक का पता नहीं चल सका है।
जता रहे थे यह आशंका
मंगलवार की सुबह घर से निकला कमलेश जब दोपहर तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। तालाशी के दरम्यान परिजनों को टमस नदी के किनारे उसके कपड़े पड़े दिखे। परिजनों ने आशंका जताई कि नहाते समय कहीं वह गहरे पानी में तो नहीं चला गया। जिस वजह से वह डूब गया हो। हालांकि डूबते हुए कोई देखा नहीं है। फिर भी दो दिनों से गोताखोरों की टीम सर्च कर रही है।
वृद्ध ने कुएं में लगाई छलांग
शहर के सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत पाण्डेय टोला निवासी भैय्यालाल बेलदार 60 वर्ष मंगलवार की सुबह कुएं में छलांग लगा दी। जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि वृद्ध नशे में था। पहले वह घर के समीप बैठा थ। एकाएक वह उठा और कुएं में कूंद गया। परिजनों को जैसे ही इस बात की जानकारी हुई, उन्होंने तुरंत जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस काफी मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला। इसके बाद शव को पीएम के लिए भेजा। जहां से शव परिजनों को सौंप दिया।
Also Read- Rewa News : नगर निगम करेगा 130 पदों पर भर्ती, जाने कौन-कौन पद हैं खाली