Rewa News : नेशनल हाईवे 30 में आज एक बार से बड़ी सड़क दुर्घटना हुई है। जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि बाइक सवार रीवा की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह नेशनल हाईवे 30 बनारस रोड़ मिसिरगवां के समीप पहुंचे। एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर जो रांग साइड से आ रहा था एक-एक सड़क क्रॉसिंग करने लगा। जब तक बाइक सवार कुछ समझ पता, ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी।

जिससे उसकी बाइक ट्रैक्टर ट्राली के पहिए में जा फंसी। बाइक में सवार सभी 4 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। गनीमत यह रही कि बाइक सवार ट्रैक्टर के पहिए के नीचे नहीं फंसे। वरना एक बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था। इस सड़क दुर्घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। घटना पर मौजूद लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस को कॉल किया।
बताया जाता है कि जुगुनहाई टोल प्लाजा का विंध्यांचल एक्सप्रेस मौके पर पहुंचा। जो सभी घायलों को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल लेकर आया। वहीं इस दुर्घटना के बाद हाईवे में तकरीबन 1 किलोमीटर भीड़ जमा हो गई। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच कर रही है। घटनाकारित ट्रैक्टर चांद गांव निवासी लखन पटेल का बताया जा रहा है।
Also Read- Rewa News : सेल्फी के चक्कर में नहर में बहा युवक, तलाश में जुटी पुलिस
Also Read- Rewa News : लापता युवक के नदी किनारे मिले कपड़े, डूबने की आशंका से नदी में उतरे गोताखोर