Rewa News : रीवा शहर में प्रतिभाओं की कमी नहीं हैं। बस जरूरत है उन्हें मंच मुहैया करवाने की। रीवा में हाल ही में मिस रीवा 2022 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बोदाबाग की रहने वाली ऐश्वर्या मिश्रा को मिस रीवा 2022 बनी।
बताते चले कि मिस रीवा 2022 प्रतियोगिता में कई प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। लेकिन ऐश्वर्या ने सभी को मात देते हुए यह उपलब्धि अपने नाम दर्ज की। 17 वर्षीय ऐश्वर्या मिश्रा शहर के व्यापारी योगेन्द्र मिश्रा और सुनीता मिश्रा की बेटी है। जो गीतांजलि पब्लिक स्कूल में वर्तमान में 12वीं की छात्रा हैं।

फिल्मी दुनिया में काम की है रूचि
ऐश्वर्या मिश्रा ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि उन्हें बचपन से फिल्मी दुनिया में काम करने की रूचि है। लिहाजा वह मिस इंडिया का खिताब अपने नाम करना चाहती हैं। खबरों की माने तो ऐश्वर्या मिश्रा की बड़ी बहन जान्हवी मिश्रा भी एक प्रोफेशन कोरियाग्राफर है। तो वहीं योगेन्द्र मिश्र कहते है कि वर्तमान परिवेश में पढ़ाई के अलावा भी कई ऐसे मौके हैं जहां युवा अपना करियर बना सकते हैं। वह बेटी के इस उपलब्धि से बेहद खुश हैं।
कृष्णा राजकपूर आडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम
मिस रीवा 2022 प्रतियोगिता का आयोजन रीवा के कृष्णा राजकपूर आडिटोरियम में आयोजित करवाया गया। जहां बतौर मुख्य अतिथि महापौर अजय मिश्रा बाबा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता इंजी. राजेन्द्र शर्मा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत सिंह मंगू सहित शो के आयोजनकर्ता राजीव वर्मा मौजूद रहे। उक्त कार्यक्रम में मॉडलिंग के साथ ही डांस कॉम्पटीशन का भी आयोजन किया गया।
Also Read – Rewa : डेढ़ साल पहले रीवा को एक और ट्रेन देने रेलवे ने जारी किया था नोटीफिकेशन, आज तक नहीं हुआ पूरा