Rewa News : The robbers stopped the woman by becoming the great saint of Ayodhya, robbed the mobile jewelery from the woman, threatening her son’s life
Rewa News : रीवा। शहर में दिन दहाड़े दो शख्स महिला को अयोध्या का संत खुद को बताकर उसके साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। बताया जाता है कि बीते दिनों पीटीएस चौराहे के समीप दो युवक संत के भेष में खड़े थे। उन्होंने महिला को अकेला आता देख उसे रोका, बिछिया अस्पताल का पता पूछा। इतने में दूसरा युवक वहां आया और महिला को बताया कि यह अयोध्या के महान संत हैं। झुमका एवं मोबाइल तुरंत इनकी झोली में डाल दीजिए, वरना आपके बेटे को खतरा हो जाएगा।
झांसे में आ गई महिला
कथित संतों के झांसे में महिला आ गई। उसने झुमके, मोबाइल, हैंड बैंग उतरकर बाबा की झोली में डाल दिए। जिसके बाद बदमाश संतों ने दौड़ लगा दी। जब तक महिला कुछ समझ पाती तब तक बदमाश वहां से रफू-चक्कर हो चुके थे। बदमाशों के मौके से भागते ही महिला को यह आभास हुआ कि वह लूट का शिकार हो गई। वह अमहिया थाने पहंुची। जहां बेटे को बुलाया और अपने साथ हुई घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस पीड़ित महिला की शिकायत पर बदमाशों की पतासाजी में जुई हुई है।
कौन थी महिला
जिस महिला के साथ लूट की घटना हुई है वह पुलिस लाइन निवासी राजकुमार सेन है। जो बेटे के साथ नगर निगम कार्यालय जाने के लिए निकली थी। राजकुमारी को बेटा पीटीएस चौराहे तक बाइक में छोड़कर चला गया। पीटीएस से आगे जैसे ही महिला बढ़ी तो उसका पाला बदमाशों से पड़ गया और वह लूट का शिकार हो गई।
क्या कहती है पुलिस
राजकुमारी के साथ हुई लूट की घटना के बारे में पुलिस का कहना है कि बदमाशों ने सोना डबल करने का लालच महिला को दिया था। जिस पर महिला झांसे में आ गई और अपने आभूषण उतारकर उनके बैग में रख दिए। तो वहीं महिला का बैग एक बदमाश छीनकर भाग गया है। जिसमें मोबाइल व कुछ रूपए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
Also Read- Small Business Idea : 10 हजार के बजट में शुरू करें ये बिजनेस, हर मौसम करें तगड़ी कमाई