रीवा नगर निगम चुनाव : EVM में कैद हुआ 13 महापौर, 838 पार्षद उम्मीदवारों का भाग्य

रीवा नगर निगम चुनाव : ईव्हीएम में कैद हुआ 13 महापौर, 838 पार्षद उम्मीदवारों का भाग्य

नगर निगम रीवा का चुनाव आज सम्पन्न हुआ। जिसमें 838 पार्षद व 13 महापौर प्रत्याशियों का भाग्य ईव्हीएम मशीनों में कैद हो गया है। अब सिर किसके ताज सजेगा यह आने वाले समय में क्लीयर हो पाएगा।

जिले के गोविंदगढ़, गुढ़, मंनगवा, चाकघाट, डभौरा, सिरमौर, त्योंथर, बैकुंठपुर, सेमरिया नगर पंचायतों के पार्षद प्रत्याशियों का भाग्य आज ईवीएम में कैद हो गया है। जबकि रीवा जिले के नगर निगम 13 महापौर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज ईवीएम में कैद हो हुआ। नगरी निकाय के दूसरे चरण का मतदान 13 जुलाई को कराया गया। मतदान ईवीएम के माध्यम से सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक हुआ। इस चरण में रीवा रीवा नगर निगम तथा 9 नगर परिषदों का मतदान कराया गया। नगरी निकाय चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में रीवा नगर निगम में महापौर पद के लिए 13 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। रीवा नगर निगम के 45 वार्ड तथा नगरी निकाय के 135 वार्ड पार्षद पदों के लिए 838 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि रीवा के 45 वार्डों में 217 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। रीवा वार्ड क्रमांक 41 और 35 में सबसे अधिक 9-9 उम्मीदवार है।

जबकि वार्ड क्रमांक 2 एवं 31 में दो दो प्रत्याशी मैदान में है। सभी नगर परिषदों में 15-15 वार्ड है। तो वहीं नगर परिषद गुड में 75ए, गोविंदगढ़ में 58, मनगवां में 58 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। इसी प्रकार नगर परिषद सिरमौर में शत-शत बैकुंठपुर में 66, सिमरिया में 63, चाकघाट में 55 तथा त्यौथर में 84 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इन पदों के लिए मतगणना 20 जुलाई को संपन्न होगी।

1 लाख 71 हजार वोटर करेंगे मतदान

रीवा नगर निगम के 171229 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। जिनमें 88950 पुरुष, 82267 महिला तथा 12 अन्य मतदाता शामिल है। इसी प्रकार नगर पंचायत गोविंदगढ़ में 4245 पुरुष 3916 महिला कुल 8161 मतदाता मतदान का प्रयोग करेंगे। गुढ़ में 10369 पुरुष, 9750 महिला सहित एक अन्य कुल 20120 मतदाता मतदान करेंगे। सिरमौर में 5498 पुरुष 5076 महिला मतदाता कुल 10474 मतदाता मतदान का उपयोग करेंगे। बैकुंठपुर में 6372 पुरुष 4117 महिला फुल 8488 मतदाता मतदान का उपयोग करेंगे। नगर परिषद त्योंथर 6454 पुरुष 8737 महिला एवं एक अन्य सहित 12192 कुल मतदाता करेंगे। नगर परिषद मनगवां में 4615 पुरूष 4432 महिला मतदाता मतदान का प्रयोग करेंगे। सिमरिया में 6225 पुरुष, 5774 महिला टोटल 11999 मतदाता है। जबकि चाकघाट में 4533 पुरूष, 4258 महिला कुल 8791 मतदाता है। इसी तरह डभौरा 8885 पुरूष, 8071 महिला कुल 16956 मतदाता अपने मतदान का उपयोग करेंगे।

Also Read- Singrauli News : ऑटो-ट्रैक्टर की हुई जोरदार भिड़ंत, 6 लोग गंभीर रूप से घायल

Also Read- Rewa News : 18 वर्ष के बेटे की पिता ने दी बलि, पूरा मामला जान छूट जाएंगे पसीने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *