रीवा। जिले के तराई क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हुआ है। टमस नदी में नाव पलटने से नाविक सहित पांच लोग डूब गए। नाविक व एक अन्य व्यक्ति नदी में तैरकर अपनी जान बचाने में सफल रहे हैं। जबकि 3 लोग अभी भी लापता है। स्थानीय लोग इस हादसे की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन प्रारंभ कर दिया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही जिले के एसपी नवनीत भसीन व कलेक्टर मनोज कुमार पुष्प मौके पर पहुंचे। जहां राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। लेकिन अभी तक 3 लोगों का कोई सुराग नहीं चल पाया है। नदी में लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।


निमंत्रण में जा रहे थे नाव सवार
जानकारी के मुताबिक अतरैला थाना क्षेत्र के हरदहन निवासी तीन युवक पवन कुमार केवट 20 वर्ष, सत्यम केवट 19 वर्ष,रमाशंकर केवट 18 वर्ष टमस नदी में चल रही नाव में सवार होकर निमंत्रण में शामिल होने के लिए गुदगुदा गांव जा रहे थे। तीनों भाइयों के अलावा नाविक और एक अन्य युवक नाव में सवार था। नाव जब बीच धार में पहुंची तो अचानक तेज बहाव के चलते नियंत्रण खो बैठी और पलट गई। जिससे नाव में सवार सभी लोग गहरे पानी में चले गए। नाविक व एक अन्य व्यक्ति किसी तरह खुद को बचाने में कामयाब रहे। लेकिन 3 लोग अभी भी लापता है। जिनकी तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
बताया जाता है कि गुदगुदा गांव जहां तीनों लड़के निमंत्रण करने जा रहे थे उसके लिए दो ही रास्ते हैं। पहला यदि घूम कर जाते हैं तो उसकी दूरी 40 किलोमीटर पड़ती है। जहां जंगली जानवरों का भय बना रहता है। जबकि दूसरा रास्ता नाव की मदद से नदी पार करने जाना पड़ता है। लिहाजा गुदगुदा गांव जाने के लिए तीनों लड़कों ने नाव में सवार होकर नदी के रास्ते जाने का फैसला किया। लेकिन बीच में दर्दनाक हादसा हो गया। पानी का बहाव ज्यादा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी होती रही। इसलिए प्रशासन ने ऊपर से पानी बंद कर आया है। आज सुबह से ही रीवा से आए हुए गोताखोरों की मदद से तलाश प्रारंभ कर दी गई है। लेकिन अभी तक किसी तरह का कोई पता नहीं चल पाया है।
Also Read- Rewa News : विश्वकल्याण के लिए तपस्या: तपती गर्मी में आग के अंगारों के बीच साधना में लीन अधिवक्ता