Republic Day 2022 : गणतंत्र दिवस 2022 समारोह की शुरुआत हो गई है। दिल्ली के राजपथ पथ पर रिपब्लिक डे के मौके पर होनी वाली परेड की तैयारियां चल रही हैं। वैसे तो बॉलीवुड में हर साल सैकड़ों फिल्में बनाती हैं और रिलीज होती हैं। लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण इस बार लोग थियेटर जाने में परहेज कर रहे हैं। लेकिन इन सब के बीच देशप्रेम और देशभक्ति की फिल्में बनती हैं। देशभक्ति पर बनी फिल्मों को काफी पसंद किया जाता रहा हैं। ऐसे में हम आपको आज कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्हें आप इस गणतंत्र दिवस ( Republic Day 2022) देख सकते हैं।

एलओसी कारगिल
भारत-पाक के बीच हुए कारगिल युद्ध पर बनी फिल्म एलओसी कारगिल युद्ध के हाल को काफी हद तक बयां करती हैं। फिल्म में अजय देवगन, संजय दत्त, मनोज बाजपेयी जैसे दिग्गज कलाकार थे। यह एक मल्टी स्टारर फिल्म है और यह कारगिल युद्ध में भारत की ऐतिहासिक जीत के ऊपर बनाई गई है।
बॉर्डर
बॉर्डर फिल्म 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान के युद्ध पर बेस्ड है। जिसे जेपी दत्ता ने तैयार किया था। मल्टीस्टारर यह फिल्म देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत है। जिसे गणतंत्र दिवस के मौके पर देखा जा सकता है।
उरी द सर्जिकल स्ट्राइक
भारतीय सेना ने जब आंतकवाद के खिलाफ कठोर कदम उठाकर सर्जिकल स्ट्राइक करके पूरी दुनिया को चौंका दिया था। उरीरू द सर्जिकल स्ट्राइक, सर्जिकल स्ट्राइक पर बनी फिल्म का हिस्सा विक्की कौशल (टपबाल ज्ञंनेींस) थे। इनके शानदार अभिनय के लिए इन्हें नेशनल अवार्ड भी मिला था।
लक्ष्य
अमिताभ बच्चन, प्रीति जिंटा एवं ऋतिक रोशन की मुख्य भूमिका वाली फिल्म लक्ष्य 18 जुलाई 2004 को रिलीज हुई थी। फिल्म में ऋतिक रोशन एक आर्मी ऑफीसर के किरदार में थे। फिल्म की कहानी 1999 के कारगिल वॉर के बैकड्रॉप में लिखी गई थी। यह फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद आई थी।
सरदार उधम सिंह
Republic Day 2022 : सरदार उधम सिंह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया गया था। यह फिल्म तथ्यों के साथ रचनात्मक आजादी लेते हुए सरदार उधम की जिंदगी की कहानी बताती है। भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के कई शहीदों को अभी न्याय और सम्मान मिलना बाकी है. लिहाजा गणतंत्र दिवस के मौके पर यह शानदार स्टोरी देखी जा सकती है।

राजी
साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म राजी एक कश्मीरी महिला की कहानी को बयां करती है। 1971 में हुए भारत-पाक युद्ध के दौरान पाकिस्तान की जासूसी के लिए यह महिला पाकिस्तानी सेना अधिकारी से विवाह करने के लिए राजी हो जाती है। वह अपने देश के प्रति अपना कर्तव्य करने के लिए सीमा पार भी करती है। आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर राज़ी फिल्म के निर्देशक मेघना गुलजार थे।
केसरी
केसरी फिल्म की कहानी सारागढ़ी की लड़ाई की कहानी को बयां करती है। 1897 में ब्रिटिश सेना के 36वें सिखों के सिर्फ 21 सैनिकों और 10,000 अफरीदी और ओरकजई पख्तून आदिवासियों के बीच लड़ी गई थी। यह बहादुरी की सबसे आश्चर्यजनक कहानियों में से एक है।