साउथ के दिग्गज निर्देशक एसएस राजामौली की ब्लाॅक बाॅस्टर मूवी RRR की रिलीज डेट आगे बढ गई है। मेकर्स ने यह फैसला कोविड-19 के बढ़ते मामलों को लेकर लिया है।

मुम्बई। RRR मूवी की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है। यह फैसला कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए लिया गया है। अब आरआरआर मूवी कब रिलीज होगी। इसकी फिलहाल जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन फिल्म के मेकर्स ने एक ट्वीट करके यह बताया है कि आरआरआर मूवी तय रिलीज डेट पर रिलीज नहीं होगी।
इस तारीख को होनी थी रिलीज
RRR मूवी 7 जनवरी 2022 को सिनेमा हाल में रिलीज होनी थी। लेकिन कोविड-19 के बढ़ते केसों को देखते हुए अब मेकर्स ने फिलहाल रिलीज डेट को पोस्टपेन कर दिया है। बता दें कि आरआरआर एक ब्लाॅकबास्टर मूवी में से एक है। जिसे कई भाषाओं में एकसाथ रिलीज किया जाना था। फिल्म का टीजर बीते दिनों जारी किया गया था। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। अब सभी आरआरआर फिल्म के रिलीज का इंतजार कर रहे थे। ऐसे में मेकर्स ने जो अब खबर दी है वह वकई चैकाने वाली हैं।
प्रमोशन में बिजी थे स्टार
RRR फिल्म में प्रमुख रूप से रामचरण, जूनियर एनटीआर, आलिया भट्ट अजय देवगन नजर आएंगे। ये सभी सितारे फिल्म के प्रमोशन में जोर-शोर से बिजी थे। लेकिन कोविड-19 ने सभी के मेहनत पर पानी फेर दिया है। दूसरी ओर दर्शक भी निराश हो गए हैं। ऐसे में अब तक आरआरआर मूवी कब रिलीज होगी। इसकी फिलहाल जानकारी नहीं दी गई है।
बता दें कि ट्वीट करके यह जानकारी दी गई है कि देश के कई ऐसे राज्य है जहां कोविड-19 के मामलों में बढ़ोत्तरी हो रही है। ऐसे में कई थिरयेटर बंद किए जा रहे हैं। ऐसे में जब सिनेमाहाल पूरी तरह से बंद रहेंगे तो फिल्म कैसे रिलीज होगी।