रणवीर सिंह (RANVEER SINGH) के खिलाफ मुंबई पुलिस ने बीते मंगलवार को FIR दर्ज की है, पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 292, 293, 297 और आईटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (RANVEER SINGH) हमेशा अपने नए-नए कारनामों से सुर्खियों में बने रहते है। हाल ही में किए गए न्यूड फोटोशूट पर रणवीर सिंह को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तस्वीरों में रणवीर बिना कपड़े के नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि रणवीर सिंह (RANVEER SINGH) के खिलाफ मुंबई पुलिस ने बीते मंगलवार को FIR दर्ज की है। मुंबई के एक एनजीओ और वकील वेदिका चौबे ने अभिनेता के खिलाफ चेंबूर पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 292, 293, 297 और आईटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

एक मैगजीन के लिए कराया था न्यूड फोटोशूट
बता दें की रणवीर सिंह (RANVEER SINGH) ने एक मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया था जिसके बाद कई लोगों ने एक्टर पर भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया और शिकायत दर्ज करवाई। वहीं रणवीर के न्यूड फोटोशूट पर सोशल मीडिया में भी काफी घमासान देखने को मिल रहा है। पूरा सोशल मीडिया दो गुटों में बंट गया जहां कुछ रणवीर का सपोर्ट करते नज़र आए तो वहीं कुछ लोग ऐसे हैं जो रणवीर सिंह पर मानसिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा रहे हैं।
फोटोशूट को लेकर मध्यप्रदेश के गृहमंत्री ने जताई नाराजगी
फोटोशूट को लेकर मध्यप्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने भी नाराजगी जताई और कहा की इस तरह के फोटो शूट से समाज में मानसिक प्रदूषण फैलता है। पेपर मैगजीन के लिए रणवीर (RANVEER SINGH) के फोटोशूट की तस्वीरें 21 जुलाई को ऑनलाइन पोस्ट की गई थी जिसके बाद लोगों में काफी गुस्सा देखने को मिला। लोगो का कहना हैं कि रणवीर सिंह को काफी यूथ फॉलों करता हैं और एसे में ये फोटोशूट यूथ को भटका सकता हैं।
फोटोशूट को लेकर आलिया, अर्जुन समेंत कई सितारों ने किया सपोर्ट
आलिया भट्ट से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब रणवीर सिंह (RANVEER SINGH) के वायरल फोटोशूट के बारे में पूछा गया तो उन्होने रणवीर सिंह का समर्थन करते हुए कहा कि ‘मैं रणवीर सिंह के बारे में कुछ भी निगेटिव नहीं सुन सकती. तो मैं इस सवाल को बर्दाश्त भी नहीं कर सकती हूं। मैं उनसे बहुत प्यार करती हूं। वो ना केवल मेरे बल्कि सभी के फेवरेट हैं। उन्होंने बेहतरीन फिल्में की हैं तो हमें सिर्फ उन्हें प्यार देना चाहिए।’
वहीं अर्जुन कपूर ने भी रणवीर (RANVEER SINGH) का समर्थन करते हुए कहा कि रणवीर सिंह में कोई दिखावा नहीं है। आपने पिछले 11-12 सालों से देखा होगा कि वो ऐसे ही हैं। ये उनकी पर्सनैलिटी का हिस्सा है। उन्होंने जो किया अपनी मर्ज़ी से किया। उनको जैसे कंफर्टेबल लगता है वो करते हैं।
Also Read- Happy Birthday Dhanush : जन्मदिन के मौके पर अपनी आने वाली फिल्म Naane Varuven का पोस्टर रिलीज