Ranveer Singh के खिलाफ कोई भी बात नहीं सुनना चाहती Alia Bhatt
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों अपनी न्यूड तस्वीर को लेकर सबसे ज्यादा सुर्खियों में है। बॉलीवुड के सेलेब्स से लेकर फैंस तक उनकी तस्वीर पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। इस बीच आलिया भट्ट का भी रणवीर की तस्वीर पर रिएक्शन आया है।

दरसअल एक शो के दरम्यान आलिया भट्ट (Alia Bhatt) से जब रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की न्यूड तस्वीर को लेकर रिएक्शन पूछा गया। तो आलिया कहती है कि रणवीर मेरे सबसे फेवरेट एक्टर हैं। उन्होंने अब तक कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के अभिनय से वह काफी प्रभावित है। वह उन्हें बेहद अच्छे लगते हैं। ऐसे में रणवीर सिंह के खिलाफ कोई भी गलत बात वह नहीं सुनना चाहती हैं। सवाल रहा उनकी न्यूड तस्वीर का तो मैं इसमें कुछ नहीं बोलना चाहूंगी। क्योंकि मैं उन्हें फलो करती हूं। वह मेरे बेस्ट स्टार हैं।
बताते चले कि रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने बीते दिनों कुछ न्यूड तस्वीरें खिंचवाई। जिसके बाद से वह जमकर सुर्खियों में बने हुए हैं। रणवीर की इन तस्वीरों पर बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर फैंस तक खूब अपना रिएक्शन दे रहे हैं। किसी ने रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की इस तस्वीर पर सवाल उठाएं तो किसी ने सराहना की। वैसे आपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब किसी स्टार ने इस तरह की तस्वीरें खिंचाकर सुर्खियां बटोरी है।
इससे पहले बॉलीवुड के कई स्टार न्यूड तस्वीरों की वजह से सुर्खियां बटोर चुके हैं। जिसमें मिलिंद सोमन जैसे सितारे शामिल हैं। एक तो मिलिंद सोमन न्यूड होकर समंदर के किनारे दौड़ लगाते हुए भी नजर आए थे। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुआ था। जिसके बाद अभिनेता पर कानूनी कार्रवाई भी की गई थी।
Also Read- Bollywood की यह 8 एक्ट्रेस सरेआम हो चुकी है ऊप्स मोमेंट्स का शिकार