रणवीर कपूर ने वाणी कपूर संग शेयर की क्लोजअप तस्वीर तो यूजर ने लिखा आलिया मारेगी दीदी

रणवीर कपूर ने वाणी कपूर संग शेयर की क्लोजअप तस्वीर तो यूजर ने लिखा आलिया मारेगी दीदी

रणवीर कपूर एवं वाणी कपूर इन दिन दिनों अपनी आगामी फिल्म शमशेरा के प्रमोशन में बिजी है। जिस वजह से दोनों सितारे अक्सर साथ में नजर आ रहे हैं। इस दरम्यान रणवीर कपूर ने वाणी कपूर के साथ ढेर सारी क्लोजअप तस्वीरें भी खिंचाई है। जिसे सोशल मीडिया में शेयर किया है। ये सभी तस्वीरें लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं। ऐसे में एक फैंस ने वाणी कपूर के लिए क्यूट सा कमेंट किया है। तो चलिए क्या है कमेंट जानते हैं।

रणवीर कपूर ने वाणी कपूर संग शेयर की क्लोजअप तस्वीर तो यूजर ने लिखा आलिया मारेगी दीदी

रणवीर कपूर की अगली फिल्म शमशेरा है। जो 22 जुलाई 2022 को सिनेमा हाल में रिलीज होगी। फिल्म का टीजर काफी समय पहले जारी किया जा चुका हैं। फिल्म में रणवीर कपूर के अलावा वाणी कपूर, संजय दत्त जैसे सितारे नजर आएंगे। शमशेरा फिल्म का प्रमोशन करने के लिए वाणी कपूर एवं रणवीर कपूर हर हथकण्डे अपना रहे हैं। वह रियालिटी शोज और देश के कई अन्य बड़े शहरों में पहुंचकर शो का प्रमोशन कर रहे हैं। फिल्म के प्रमोशन के लिए रणवीर एवं वाणी ने कुछ क्लोजअप तस्वीरें भी खिंचाई है। जो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है। वायरल हो रही तस्वीरों में रणवीर एवं वाणी काफी रोमेंटिक नजर आ रहे है। यह तस्वीरे फैंस का खूब ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं। तो वहीं कुछ यूजर ऐसे भी है जो वाणी एवं रणवीर की यह रोमेंटिक तस्वीर देखने के बाद आलिया भट्ट को मिस कर रहे हैं।

वाणी को यूजर ने दी नसीहत

वाणी कपूर ने अपने इंस्ताग्राम एकाउंट से रणवीर कपूर के साथ कुछ रोमेंटिक तस्वीरें शेयर की है। जिसमें सोशल मीडिया यूजर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कोई यूजर फायर इमोजी शेयर कर रहा है तो कई ऐसे भी यूजर है जो आलिया को मिस कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि आलिया बहुत मारेगी दीदी। तो एक यूजर ने लिखा कि वाह न्यू ब्वॉयफ्रेंड। कुलकर ढेर सारे सोशल मीडिया यूजर अपने-अपने तरीके से रिएक्शन दे रहे हैं।

बताते चले कि यह पहला मौका जब वाणी कपूर एकसाथ किसी फिल्म में नजर आ रहे हो। वाणी कपूर एवं रणवीर कपूर दोनों ही बॉलीवुड के पॉपुलर सितारे हैं। जो अब तक कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। दोनों ही सितारों की सोशल मीडिया में जर्बदस्त फैंस फालोइंग हैं। जो सेलेब्स के हर एक्टिविटी पर पैनी नजर बनाए रहती है। फैंस ने शमशेरा फिल्म के टीजर को खूब पसंद किया था अब सभी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Also Read- करीना कपूर से शादी करने से पहले प्रीति जिंटा के प्यार में दीवाने थे सैफ अली खान, हाल में हुआ खुलासा

Also Read- UP News : पति-पत्नी में हुआ झगड़ा तो पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, पति पर उड़ेल दिया खौलता हुआ पानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *