वाणी कपूर एवं रणवीर कपूर जल्द ही शमशेरा फिल्म में एकसाथ नजर आने वाले हैं। जिसे लेकर दोनों सितारों ने बीते दिनों एक तस्वीरें खिंचाई। जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि आलिया भट्ट कहां है। आलिया को छोड़ इन दिनों रणवीर कपूर वाणी कपूर से इश्क फरमा रहे हैं क्या!
बताते चले कि यह पहला मौका होगा जब वाणी कपूर एवं रणवीर कपूर एकसाथ किसी फिल्म में नजर आएंगे। इससे पहले वाणी कपूर कई बड़े सितारों के साथ कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। जिसमें बेफिक्रे जैसी फिल्में शामिल हैं।
वाणी एवं रणवीर कपूर जल्द ही शमशेरा फिल्म में एकसाथ नजर आएंगे। इस फिल्म में इन दोनों सितारों के अलावा संजय दत्त भी नजर आएंगे। बीते दिनों संजय दत्त ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अब मजा आएगा रणवीर कपूर से भिड़ने में। बताते चले कि शमशेरा फिल्म इसी महीने 22 जुलाई को सिनेमा घरों में रिलीज होने वाली हैं। फिलहाल वाणी एवं रणवीर कपूर अपनी लेटेस्ट तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं।
Also Read- अभिनेत्री नहीं बल्कि पायलट बनना चाहती थी दिशा पटानी, मुम्बई आते ही ऐसे बदल गई किस्मत