रानी मुखर्जी (Rani Mukherjee) एवं अक्षय कुमार (Akshay Kumar) दोनों ही बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार है। लेकिन यह जोड़ी कभी साथ फिल्मों में क्यों नजर नहीं आई। इस तरह के सवाल इनके फैंस के मन में कई बार आए होंगे। ऐसे में आज हम जानेंगे आखिर क्या वजह रही कि यह जोड़ी पर्दे पर एकसाथ नहीं दिखी।

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) बॉलीवुड के सबसे व्यस्त कलाकारों में से एक हैं। वह साल में बैक टू बैक एक नहीं बल्कि कई फिल्में रिलीज करते है। अक्षय की गिनती बॉलीवुड के सबसे मेहतनी कलाकारों मे की जाती है। अक्षय की फिल्में आज जमकर कमाई करती है। सुपरस्टार ने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान खुद के मेहनत के दम पर बनाई हैं। अक्षय आज बॉलीवुड के हर युवा अभिनेत्री संग रोमांसक करते हुए नजर आते हैं। लेकिन कई बार फैंस के मन में यह सवाल जरूर आया होगा कि आखिर अक्षय कुमार रानी मुखर्जी (Rani Mukherjee) के साथ फिल्मों में नजर क्यों नहीं आए। जबकि दोनों ही सितारे 90 के दशक से फिल्मों में एक्टिव हैं। इस बीच अक्षय कुमार की जोड़ी, माधुरी दीक्षित, रवीना टण्डन जैसी कई एक्ट्रेसों के साथ बनी। लेकिन रानी मुखर्जी के साथ अक्षय कभी किसी फिल्म में नजर नही आए। इसके पीछे क्या वजह रही चलिए जानते हैं।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो एक दौर ऐसा भी रहा जब अक्षय कुमार (Akshay Kumar) बॉलीवुड में संघर्ष कर रहे थे। इस दौरान उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बावजूद इसके अक्षय ने माधुरी दीक्षित, रवीना टण्डन, शिल्पा शेट्टी जैसी एक्ट्रेसों के साथ काम किया। अक्षय ने अपनी कड़ी मेहनत से बॉलीवुड में एक अलग स्थान बनाया। आज वह बॉलीवुड के सुपरस्टार कहे जाते हैं। अक्षय की आज हर फिल्में करोड़ों में कमाई करती है। लेकिन एक ऐसा दौर रहा जब अक्षय कुमार साथ काम करने के लिए कई अभिनेत्रियां तैयार नहीं हुआ करती थी। इन एक्ट्रेसों में से एक रानी मुखर्जी भी हैं। रिपोर्ट की माने तो अक्षय कुमार के साथ रानी मुखर्जी (Rani Mukherjee) को कई फिल्में ऑफर हुई। जिसमें खिलाड़ियों का खिलाड़ी, आवारा पागल दीवाना जैसी फिल्में शामिल हैं।

खिलाड़ियों का खिलाड़ी फिल्म में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के अपोजिट बतौर लीड एक्ट्रेस रवीना टण्डन नजर आई थी। लेकिन रिपोर्ट की माने तो रवीना वाले किरदार को करने के लिए सबसे पहले रानी मुखर्जी को ऑफर किया गया था। लेकिन जैसे ही रानी ने अक्षय कुमार का नाम सुना तो उन्होंने इस फिल्म को करने से मना कर दिया। संघर्ष के दिनों रानी मुखर्जी (Rani Mukherjee) द्वारा अक्षय के साथ काम न करने की वजह से अक्षय को यह बात बेहद नागवार गुजरती थी। शायद यही वजह रही कि कभी यह जोड़ी पर्दे पर साथ नजर नहीं आई। क्योंकि कभी अक्षय बॉलीवुड में संघर्ष किया करते थे तो उनके साथ लोग काम करने से कतराते थे। लेकिन आज जब अक्षय कुमार खुद बॉलीवुड के सुपरस्टार बन चुके हैं। उनके साथ हर युवा व ओल्ड एक्ट्रेस काम करना चाहती हैं तो अक्षय कुमार आज अपनी पंसद की अभिनेत्रियों के साथ ही काम करते हैं।
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के वर्कफ्रंट की बात करें तो सुपरस्टार इन दिनों बच्चन पाण्डेय फिल्म को लेकर सुर्खियों में है। बच्चन पाण्डेय का बीते दिनों टीजर जारी किया गया। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। बच्चन पाण्डेय फिल्म 18 मार्च को सिनेमा घरों में रिलीज होने जा रही हैं। फिल्म में अक्षय के अलावा कृति सेनन, अरशद वारसी, जैकलीन फर्नाडिश अहम रोल में नजर आएगी। बच्चन पाण्डेय फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। लेकिन अब यह इंतजार इसी माह होली के मौके पर खत्म होने वाला है। क्योंकि होली पर अक्षय कुमार बच्चन पाण्डेय फिल्म के जरिए बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं।