रणवीर कपूर (Ranbir Kapoor) की हाल ही में फिल्म शमशेरा रिलीज हुई है। जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।
रणवीर कपूर (Ranbir Kapoor) बॉलीवुड के हैण्डसम स्टार हैं। वह फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई बार सुर्खियां बटोर चुके हैं। हाल ही में अभिनेता की फिल्म शमशेरा रिलीज हुई है। जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। शमशेरा फिल्म की कहानी 18वीं शताब्दी के अंग्रेजों पर आधारित है।
रणवीर फिल्म में एक डकैत की भूमिका में है। जबकि संजय दत्त खतरनाक विलेन शुद्ध सिंह के किरदार में है। रणवीर एवं संजय दत्त के बीच फिल्म में जर्बदस्त फाइट है। इन दोनों सितारों के अलावा वाणी कपूर भी अहम किरदार में है। फिल्म प्रमोशन के दरम्यान रणवीर कपूर ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक किस्सा साझा किया।

Ranbir Kapoor को नताली ने भगाया
रणवीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने हॉलीवुड एक्ट्रेस नताली पोर्टमैन (Natalie portman) से जुड़ा अपना एक किस्सा बताया। रणवीर कहते है कि हॉलीवुड एक्टर नताली पोर्टमैन (Natalie portman) से उनकी पहली मुलाकात न्यूयॉर्क में हुई थी। उस दरम्यान वह इतने पॉपुलर नहीं थे। अभिनेता बताते है कि न्यूयॉर्क की सड़कों पर मैं भाग रहा था क्योंकि मुझे जोर से बाथरूम लगी थी।

मैं होटल की ओर जा रहा था। तभी मेरी नजर एक लड़की पर पड़ी। वह फोन पर बात कर रही थी। थोड़ी देर बाद मुझे एहसास हुआ कि यह तो हॉलीवुड एक्टर नताली पार्टमैन (Natalie portman) है। तो मैंने सोचा क्यों न नताली से मिला जाए, उनके साथ एक सेल्फी ली जाए। मैं भागकर नताली (Natalie portman) के पास पहुंचा। मैंने ध्यान नहीं दिया कि वह रो रही थी। उनकी आंखों में आंसू थे। इस दरम्यान मैंने उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश। नताली पलटी। कुछ देर मेरी ओर देखा और फिर चिल्लाकर कहती है कि हट जाओ यहां से।
Team Shamshera for #Shamshera Premiere at PVR Juhu in Mumbai yesterday. #RanbirKapoor #VaaniKapoor #KaranMalhotra pic.twitter.com/s0tM3LGiIR
— Ranbir Kapoor Universe (@RanbirKUniverse) July 23, 2022
Ranbir की आने वाली फिल्म
रणवीर कपूर (Ranbir Kapoor) इस साल बैक टू बैंक कई फिल्में लेकर आ रहे है। 22 जून को रणवीर की शमशेरा रिलीज हुई है। तो वहीं 9 सितम्बर 2022 को मल्टी स्टारर फिल्म ब्रम्हास्त्र सिनेमा घरों में रिलीज होगी। ब्रम्हास्त्र फिल्म में रणवीर कपूर अपनी पत्नी आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी राय, अक्किनेनी नागार्जुन इस फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर काफी समय पहले रिलीज किया जा चुका है। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। ब्रम्हास्त्र फिल्म को यशराज बैनर तले तैयार किया गया है। जिसे निर्देशित अयान मुखर्जी ने किया है।
Also Read- Disha Patani खुद की फिल्में देख बंद कर लेती है आंखे, ये रही बड़ी वजह